Breaking News
हल्द्वानी में हनीट्रैप में फंसे व्यवसायी ने करोड़ों रुपए गंवाए।
हनीट्रैप में फंसाकर सात करोड़ ऐंठे, कारोबारी का घर-खेत और क्रेशर तक बिक गया
हल्द्वानी में छह साल की छात्रा से दस साल के छात्र ने की छेड़छाड़।
छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत, पांचवीं के छात्र पर पॉक्सो केस
गौला बाईपास पर स्कॉर्पियों की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत।
कैंचीधाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो ने ठेकेदार को कुचला, मौके पर मौत
विधायक हरीश धामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जौलजीबी मेले में बवाल पहुंचा कोतवाली, विधायक हरीश धामी समेत छह पर FIR
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी

जनता को दफ्तरों के चक्कर कटवाए तो अफसरों की खैर नहीं

सेवा संकल्प कार्यक्रम से अधिकारियों को अल्टीमेटम देते सीएम पुष्कर सिंह धामी।

– सेवा संकल्प अभियान के शिविर में सीएम धामी की दो टूक, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं होने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश

DDC : जनता की समस्याओं के समाधान में हीलाहवाली और लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर कटवाने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक चेतावनी दी है। शनिवार को देहरादून के तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना मंच में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी समस्या के समाधान में समय लगना जरूरी हो तो संबंधित शिकायतकर्ता को इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए, लेकिन उसे बेवजह कार्यालयों के चक्कर न कटवाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट और बाल विकास विभाग की महालक्ष्मी व किशोरी किट वितरित की गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करे।

जनता तक पहुंचे सरकार, दफ्तरों में न भटके लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले भी ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दो चरण संचालित कर चुकी है, जिनमें 6.5 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की थी। सरकार की कोशिश है कि अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुंचें, उनकी समस्याएं सुनें और समाधान की दिशा में कार्रवाई करें।

स्टॉल लगाना नहीं, समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बहुउद्देशीय शिविरों का उद्देश्य केवल विभागीय स्टॉल लगाकर औपचारिकता पूरी करना नहीं है। इन शिविरों के जरिए सरकारी योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं का लाभ लोगों तक पहुंचना चाहिए। जनसमस्याओं को सुनने के साथ उनके समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की जाए। प्रमाणपत्र, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने अधिकारियों को जनसेवा के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top