Breaking News
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा
तुषार जोशी का फाइल फोटो।
चेन्नई से लौट रहे सेना के जवान की मौत, अमीबा संक्रमण की आशंका
कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप।
राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, सोनिया और राहुल के खिलाफ तहरीर
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह।
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह, दूल्हा समेत पांच पर एफआईआर

खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।

– पिथौरागढ़ में सवारियां छोड़कर लौट रहा था हल्द्वानी वापस, लौटते वक्त नही थीं एक भी सवारी, इंटर कॉलेज में उतरा चॉपर

Emergency Landing of a Helicopter in Kathgodam, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सवारियां लेकर कर गया चॉपर शनिवार को पिथौरागढ़ से वापस लौट रहा और तबी अचानक मौसम खराब हो गया। खराब मौसम में विजिबिलिटी लगभग न के बराबर हो गई। ऐसे में चॉपर में मौजूद लोगों की घबरा गए। हादसा होता, इससे पहले ही काटगोदाम में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे।

गौलापार स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स के ठीक बगल में हेलीपैड है। यहां से चॉपर सवारियां लेकर पहाड़ की ओर जाता है। बताया जाता है कि शनिवार को भी एक चॉपर ने हल्द्वानी से सवारियां लेकर उड़ान भरी थी। पिथौरागढ़ में सवारियां उतारने के बाद चॉपर बिना वापसी की सवारियों के हल्द्वानी लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौसम बिगड़ गया।

बताया जाता है कि पायलट ने गौलापार में अपने निर्धारित लैंडिंग स्थल तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन मौसम बिगड़ता गया। मजबूरन किसी दूसरे सुरक्षित स्थान पर लैंडिंग की पायलट ने इजाजत मांगी। जिसके बाद नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची। सवारियों को निजी कार से ले जाया गया।

तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि खराब मौसम की वजह से चॉपर की काठगोदाम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। चॉपर और चॉपर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top