Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ईको टाउन में डॉक्टर का मकान खाक, धधकते घर की छत पर था परिवार

– परिवार को पता ही नही लगा कब लग गई आग, दो मंजिला मकान की छत पर एक भाई और 2 बहनों के साथ थी डॉक्टर

Doctor’s house reduced to ashes, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित ईको टाउन में रात एक डॉक्टर के दो मंजिला मकान में आग लग गई। घटना के वक्त डॉक्टर परिवार के साथ घर की छत पर मौजूद थीं और उन्हें घटना की जानकारी तब लगी जब आग देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। सिंगल बेड के सिवा मकान में कुछ नही बचा। दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।

ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी तो घर में था परिवार
राधा रानी विहार फेज 6 ईको टाउन निवासी डॉक्टर वर्षा रानी पुत्री स्व.रामलाल यहां अपने परिवार के साथ रहती हैं। एफएसओ मिन्दर पाल के मुताबिक, सोमवार रात डॉक्टर अपनी दो बहनों व चार कुत्तों के साथ दो मंजिला मकान की छत पर मौजूद थीं। घर के ग्राउंड फ्लोर पर आग कब लग गई, उन्हें भनक तक नही लगी। कुत्ते भी यहीं बंधे थे। ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग बढ़ती गई, कुत्ते भौंक रहे थे, लेकिन छत पर होने की वजह से डॉक्टर परिवार को इसकी भनक तक नही लगी।

छत फांद कर डॉक्टर परिवार ने बचाई जान
आग ने जब ग्राउंड फ्लोर के साथ ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में लेना शुरू किया तो पड़ोसियों की नजर पड़ी। जिसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। आवाज डॉक्टर के कान तक पहुंची तो उनके होश फाख्ता हो गए। परिवार छत फांद कर पड़ोसी की छत पर पहुंचा और अपनी जान बचाई, लेकिन डॉक्टर बगैर कुत्तों के घर से निकलने को राजी नहीं थीं।

सब जला, सिर्फ सिंगल बेड बचा
रात करीब 9 बजे आग की सूचना दमकल को दी गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और बमुश्किल आग में फंसे कुत्तों और डॉक्टर को बाहर निकाला। इसबीच मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सिर्फ एक सिंगल बेड, तकिया ही बचा है।

कारण पता नहीं, लाखों का नुकसान
आग के बाद डॉक्टर समेत पूरा सदमे में है। परिवार बता तो नही पाया, लेकिन आग से 30 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। एफएसओ का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top