Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी कोतवाली के पास बस ने कुचला, काठगोदाम में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो

– कोतवाली के पास सरस मार्केट के सामने ट्रैवल्स की बस से स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत

One killed and seven injured in two road accidents, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक बाद एक हो रहे हादसों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे दुकानदार को तेज रफ्तार ट्रैवल्स की बस ने कुचल डाला। हादसे में स्कूटी सवार दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई और घटना को अंजाम देने वाला बस चालक मौके से फरार हो गया।

सुबह-सुबह हुई इस घटना के साथ ही काठगोदाम थाने के पास के लखनऊ निवासी स्कॉर्पियो सवार सात लोग हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में सभी सात लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के पीछे वजह सामने आ रही है कि चालक की आंख लग गई थी। गनीमत रही कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई अन्यथा कई मीटर नीचे खाई में गिरती। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

बेटे को लेने रोज आती थी बस, बुधवार को नहीं आई

– बस चालक ने पीछे से मारी टक्कर, कुचला और भाग निकला

Bus crushes scooter rider, DDC : पुलिस के मुताबिक उत्तर उजाला बनभूलपुरा निवासी वजीर अहमद (35 वर्ष) पुत्र मोहम्मद नबी यहां पत्नी व बेटे के साथ रहते थे। वजीर की मंगलपड़ाव में मोटर वाइंडिंग की दुकान है।

वजीर का बेटा तिकोनिया स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। वजीर के बेटे को रोजाना स्कूल की बस उसे लेने आती थी, लेकिन बुधवार नहीं आई। इस पर वजीर खुद बेटे को स्कूल छोड़ने गए। बताया जाता है कि स्कूटी सवार वजीर सुबह करीब साढ़े 8 बजे बेटे के स्कूल से घर की ओर लौट रहे थे।

वह अभी सरस मार्केट के सामने ही पहुंचे थे तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरे और बस चालक वजीर के सिर के कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। हादसे में वजीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्चरी भेजा।

दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी गौरव जोशी ने बताया कि बस चालक का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल के पास कई सीसीटीवी लगे हैं। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नीब करौरी दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, पेड़ ने बचाई जान

– काठगोदाम थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा, हनुमान गढ़ी मंदिर के बाहर लगे पेड़ से टकराई थी स्कॉर्पियो

Scorpio collided with a tree, DDC : पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के इंद्रानगर निवासी परिवार कैंची धाम मंदिर बाबा नीब करौरी के लिए दर्शन के लिए निकला था। मंगलवार को घर से निकले स्कॉर्पियो सवार परिवार के सात लोग बुधवार सुबह हल्द्वानी पहुंचे।

सभी बरेली रोड से गौला बाईपास होते हुए जा रहे थे। रात करीब साढ़े तीन बजे स्कॉर्पियो संख्या यूपी 32 डीएक्स 3031 को चला रहे दिव्यांशु सिंह (26 वर्ष) को झपकी आ गई। जिस कारण गौला पुल से 20 मीटर और काठगोदाम थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर के ठीक ऊपर लगे पेड़ से स्कॉर्पियो टकरा गई।

हादसा इतना भीषण का था कि स्कॉर्पियो का इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन की गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियो की टक्कर से पेड़ की जड़ें तक उखड़ गईं। गनीमत सिर्फ इतनी रही कि घटना स्थल पर पेड़ था। अन्यथा स्कॉर्पियो लगभग 50 मीटर नीचे बने मंदिर परिसर में जाकर गिरती।

थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि हादसे में कार सवार चालक समेत सौरभ सिंह (25 वर्ष), प्रभात जायसवाल (22 वर्ष), आस्था सिंह (22 वर्ष), राघव पांडे (26 वर्ष), आयुषी (22 वर्ष), मारुति (25 वर्ष) चोटिल हो गए। पुलिस ने सातों घायलों को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्साल पहुंचाया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top