Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

रकसिया नाले की तबाही से मिलेगी निजात, 1.5 किमी भूमिगत नाला तैयार

रकसिया नाला।

– नाले के आउटफॉल का कार्य पूरा होने से दशकों की समस्या हुई दूर

Destruction due to rain drains, DDC : हर साल बरसात में अपना रौद्र रूप दिखाने वाले नैनीताल जिले के दमुवाढूंगा स्थित रकसिया नाले से अब शहरवासियों को राहत मिलने वाली है। लंबे समय से प्रभावित हो रहे क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए शहरी विकास विभाग के तहत यूयूएसडीए की ओर से प्रेमपुर लोशज्ञानी चौराहे से टैगोर पब्लिक स्कूल तक 1.5 किमी लंबा भूमिगत आउटफॉल नाला तैयार कर दिया गया है। अगले 10 दिनों के भीतर इसे पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नाले के पानी से प्रभावित क्षेत्र के परिवारों को नुकसान होता है। पिछले साल भी नाले ने अपना मंजर दिखाया था। इस समस्या से निपटने के लिए यूयूएसडीए की ओर से भूमिगत रकसिया नाले के आउटफॉल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। नाले का निर्माण होने से इस बरसात में हल्दूपोखरा नायक, हिन्ममतपुर बैजनाथ, गुसाईंपुर, पांडे-नवाड़, पूरनपुर, आनंदपुर और प्रेमपुर लोशज्ञानी गांव में जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।

इस भूमिगत नाले की लंबाई 1.5 किमी है जिसका आकार 4×3 मीटर है। इसके ऊपर सड़क भी बनाई जाएगी जिससे चौड़ीकरण के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त हो जाएगी। अब अगले 10 दिनों के भीतर इसे पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री घोषणा के तहत शहर को मिले 2250 करोड़ के बजट के तहत रकसिया नाले का कार्य 30 करोड़ की लागत से पूरा किया जा रहा है। वर्तमान में आउटफॉल का कार्य पूरा होने के बाद शेष कार्य को भी 10 दिनों के भीतर पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

नगर आयुक्त ने सभी प्रमुख नालों का किया निरीक्षण
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बुधवार को शहर के रकसिया, कलसिया और देवखड़ी नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश के बाद नालों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रकसिया नाला पहुंचकर चैनलाइजेशन कर पानी के बहाव को डायवर्ट कराया। इस दौरान उनके साथ यूयूएसडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कुलदीप सिंह भी थे। वह प्रेमपुर लोश्ज्ञानी और लालडांठ पहुंची। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि इस बार चैनलाइजेशन करने से नाले का पानी ओवरफ्लो नहीं हुआ। तीनपानी में भी हर साल पानी ओवरफ्लो होता था, लेकिन इस बार स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top