Breaking News

मां ने बाल्टी को हाथ लगा दिया, फार्मासिस्ट बेटी ने फंदा लगा लिया

– मां के बाल्टी छूने से नाराज होकर आत्महत्या करने वाली बेटी पहले भी दो बार कर चुकी थी प्रयास

Daughter angry with her mother committed suicide, DDC : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से सुसाइड का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां रुद्रपुर में एक फार्मासिस्ट युवती ने सिर्फ इतनी सी बात पर जान दे दी, क्योंकि उसकी मां ने पानी की बाल्टी को हाथ लगा दिया था। इस घटना को जिसने भी सुना और देखा वो हैरत में पड़ गया कि आखिर कोई इतनी छोटी सी बात पर जान कैसे दे सकता है। ट्रांजिट कैंप थानाक्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय अर्चना सरकार पहले भी दो बार जान देने की कोशिश कर चुकी थी।

गुरुवार की दोपहर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना मिली कि डी ब्लॉक में एक युवती ने फांसी लगा ली है। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि 24 वर्षीय अर्चना सरकार ने फार्मेसी का कोर्स किया किया था और वो शहर के एक होम्योपैथिक क्लीनिक में काम करती थी। मृतक के चाचा सन्यासी सरकार ने पुलिस को बताया कि अर्चना काफी रिजर्व प्रवृति की थी और अपने सम्मान के प्रति सजग रहती थी।

सन्यासी ने बताया कि पहले भी वह दो से तीन बार सुसाइड का प्रयास कर चुकी थी। यही कारण है कि पिता ने दरवाजे की कुंडी भी हटा दी थी। गुरुवार को अर्चना की मां ने पानी से भरी बाल्टी को हाथ लगा दिया था। बस इसी बात से वह खफा हो गई, लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि वह जरा सी बात को लेकर सुसाइड भी कर सकती है।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top