Breaking News
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा
रुद्रपुर में आयकर का छापा।
अस्पताल की सौदे के बीच कारोबारी और डॉक्टर के ठिकानों पर आयकर की रेड
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सुरक्षा और सम्मान : धामी
हल्द्वानी के मंदिर में मिली छह माह की बच्ची।
मंदिर में छह माह की बच्ची छोड़कर कौन हुआ गायब, पुलिस तलाश में जुटी

छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली

मृतक सतनाम सिंह।

– नानकमत्ता के सिद्धा नवदिया गांव में पुरानी रंजिश में वारदात, घर पर पथराव और फायरिंग के बाद खेत से लौट रहे सतनाम सिंह को बनाया निशाना

DDC : ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। छोटे भाई कुलदीप को मारने के इरादे से पहुंचे हमलावरों ने उसके बड़े भाई सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार रात हमलावरों ने पहले घर पर पथराव और फायरिंग की। इसके बाद लौटते समय खेत से आ रहे सतनाम सिंह को घेरकर गोली मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घर पर पथराव और फायरिंग, बेटे पर भी चलाई गोली

ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता थाना क्षेत्र के सिद्धा नवदिया गांव में शनिवार रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सतनाम सिंह के घर पर पथराव और फायरिंग कर दी। परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान सतनाम सिंह के छोटे भाई कुलदीप सिंह ने बीच-बचाव किया था। इसके बाद से एक पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा था और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

हमले के समय सतनाम सिंह खेत में मूंगफली की कटी फसल देखने गए थे। घर पर मौजूद उनके बेटे प्रिंस ने छत से हमलावरों का वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर भी गोली चला दी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गया। हमलावर फायरिंग करते हुए वहां से निकल गए।

रास्ते में मिला बड़ा भाई तो सीने में दाग दी गोली

घर पर हमला करने के बाद लौट रहे हमलावरों का सामना खेत से आ रहे सतनाम सिंह से हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें घेरकर गोली चला दी। गोली सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें पहले सितारगंज के उप जिला चिकित्सालय ले गए। वहां से उन्हें रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

आठ नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा

घटना के बाद परिजनों ने नानकमत्ता पुलिस पर पहले शिकायत दिए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। दून हॉराइजन की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के भाई सोनू सिंह की तहरीर पर आठ नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top