Breaking News
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा
रुद्रपुर में आयकर का छापा।
अस्पताल की सौदे के बीच कारोबारी और डॉक्टर के ठिकानों पर आयकर की रेड
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सुरक्षा और सम्मान : धामी

महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा

महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।

– फोन पर गाली-गलौज और परिवार को धमकाने की भी शिकायत, सीसीटीएनएस कार्यालय में 18 मिनट तक रोकने का आरोप; कांस्टेबल निलंबित

DDC : नैनीताल जिले में पुलिस विभाग के भीतर महिला दरोगा के साथ कथित मारपीट, अभद्रता और पिस्तौल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। राजपुरा पुलिस चौकी प्रभारी आरती सचदेवा ने एसओजी में तैनात कांस्टेबल अनिल गिरी पर फोन पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और ड्यूटी के दौरान मारपीट कर पिस्तौल तानने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।

एसपी सिटी हरबंस सिंह के अनुसार, महिला दरोगा ने शिकायत में आरोप लगाया कि 10 अक्तूबर को कांस्टेबल अनिल गिरी ने उन्हें फोन कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कांस्टेबल काशीपुर स्थित उनके घर भी पहुंचा और उनके पति व बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

शिकायत के मुताबिक, परीक्षा ड्यूटी के सिलसिले में हल्द्वानी पुलिस स्टेशन पहुंचने पर कांस्टेबल ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और सिर पर पिस्तौल तान दी। महिला दरोगा का आरोप है कि कांस्टेबल ने उन्हें घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषकर एसएसपी को देने से रोकने के लिए भी धमकाया।

सीसीटीएनएस कार्यालय में भी धमकाने का आरोप

महिला दरोगा ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए सीसीटीएनएस कार्यालय में शरण ली। उस समय कार्यालय में दो अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। शिकायत के अनुसार, कांस्टेबल वहां भी पहुंच गया और उन्हें धमकाने लगा। इस दौरान मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। मौके पर मौजूद दोनों पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।

सीसीटीवी कैमरों पर नजर पड़ने के बाद मांगी माफी

शिकायत में महिला दरोगा ने आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरों पर ध्यान जाने के बाद कांस्टेबल शांत हो गया और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने उन्हें करीब 17 से 18 मिनट तक सीसीटीएनएस कार्यालय में रोके रखा, ताकि वह बाहर जाकर अधिकारियों को घटना की जानकारी न दे सकें। इस घटनाक्रम को लेकर सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचने का आरोप भी लगाया गया है।

कांस्टेबल निलंबित, सीओ करेंगे जांच

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि महिला दरोगा की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जानी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top