Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कूड़ेदान में मिला सोने का हार, चोरगलिया रोड पर चोरने वाली

– 14 अक्टूबर को ब्यूटी पार्लर से चुराया था बैंक मैनेजर की पत्नी का तीन तोले का हार

Necklace stolen from beauty parlor, DDC : ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई बैंक मैनेजर की बीवी के गले का हार ब्यूटी पार्लर स3 चोरी हो गया। चोरी एक युवती ने की। चोरी का हार शातिर चोरनी वे घर में रखे कूड़ेदान से मिला और बुधवार को चोरनी भी चोरगलिया रोड से धर-दबोची गई। चोरनी न सिर्फ शातिर है, बल्कि उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी है।

पंचवटी कालोनी निवासी विकास जोशी पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के मैनेजर हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा था कि 14 अक्टूबर को उन्हें परिवार के साथ अन्न प्राशन के कार्यक्रम में जाना था। उनकी पत्नी तैयार होने के लिए पंचवटी कालोनी स्थित स्टार ब्यूटी पार्लर में गईं थी। वह तैयार हो रहीं थी कि तभी एक महिला सर्वे के बहाने ब्यूटी पार्लर में दाखिल हुई। उसकी नजर बैंक मैनेजर की पत्नी के सोने के हार पड़ी, जो बैग में रखा था। उसने हार चोरी किया और चुपके से निकल गई।

हार गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची टीपीनगर पुलिस ने घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी की मदद से पुलिस आवास-विकास निवासी जसलीन कौर उर्फ प्रीति के घर पहुंच गई।

छानबीन में पुलिस ने चोरी किया हार जसलीन के घर में रखे कूड़ेदान से बरामद कर लिया, लेकिन जसलीन भाग निकली। बुधवार को पुलिस ने टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने टीम के साथ जसलीन को चोरगलिया रोड स्थित नंधौर द्वितीय गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि जसलीन के खिलाफ पहले भी सात मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top