Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

मटन को बीफ बताकर काटा हंगामा, पुलिस ने भरवाए सैंपल

– हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र में शराब पीने के बाद फूड डिलीवरी एप से ऑर्डर किए थे मटन मोमो

Uproar over beef, DDC : नैनीताल जिले के मुखानी थाना क्षेत्र में रात शराब पीने के बाद युवक ने फूड डिलीवरी एप से मटन मोमो ऑर्डर किए। मोमो खाने के बाद युवक ने यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि मोमो में मटर की जगह बीफ का इस्तेमाल किया गया है। उसने रात थाने में हंगामा किया और सुबह साथियों के साथ फिर थाने पहुंच गया। शिकायत पर पुलिस ने रेस्टोरेंट से मोमो के सैंपल भरवाए हैं।

जानकारी के मुताबिक युवक डहरिया का रहने वाला है। बुधवार रात उसने दोनों के साथ शराब पी और फिर ऊंचापुल स्थित एक रेस्टोरेंट से मटन मोमो ऑडर्र किए। खाने के बाद नशे में धुत युवक को लगा कि मोमो में मटन नहीं बीफ डाला गया है। नशे में धुत युवक रात ही शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। उसे समझाते-समझाते पुलिस को रात 12 बजे गए। किसी तरह पुलिस ने उसे घर भेजा, लेकिन सुबह बीफ की बात उसने एक संगठन तक पहुंचा दी।

जिसके बाद युवक के साथ मुखानी थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा की टीम को बुलाया और रेस्टोरेंट पहुंच कर मोमो के सैंपल भरवाए। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि युवकों के आरोप पर रेस्टोरेंट से सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top