Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मीशो से खरीदा लेडीस सूट, वापस करने में खर्च हो गए डेढ़ लाख रुपए

– सूट पसंद न आने पर कस्टमर केयर को किया था फोन, गूगल से निकाला था कस्टमर केयर का नंबर

Cyber ​​Crime, DDC : ऑन लाइन शॉपिंग में खरीदारी के ढेरों ऑप्शन है, लेकिन जब खरीदी गई चीज को वापस करना हो तो कभी भूल कर भी गूगल की मदद न लें। नैनीताल जिले में हल्द्वानी की एक महिला ने भी ऐसा ही किया और उसे ऑन लाइन खरीदा गया लेडीज सूट डेढ़ लाख का पड़ गया। अब इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेड़ा पोखरा पंचायतघर निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लिखा, 5 अगस्त को उन्होंने ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी मीशो से एक लेडीज सूट खरीदा था। सूट घर पहुंचा तो उन्हें पसंद नहीं आया और उसे वापस कर रुपए वापस लेने का मन बनाया। 12 अगस्त को उन्होंने सर्च इंजन गूगल पर जाकर मीशो कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर निकाला और फोन लगा दिया।

जिस व्यक्ति से महिला की बात हुई, उसने उन्हें व्हाट्सएप कॉल करने के लिए कहा। महिला व्हाट्सएप पर बात कर रही थी तभी उसने मोबाइल की स्क्रीन शेयर करने को कहा। कथित कस्टमर केयर वाला जो कहता गया, महिला करती गई। उसने कुछ जगह पर क्लिक कराये और फिर मोबाइल के पहले 5 अक्षर लिखने को कहा। जिसके बाद उतने ही रुपए (मोबाइन नंबर के आखिरी पांच डिजिट) बैंक खाते से कट गए।

इसके बाद जालसाज ने खाते से कटा पैसा वापस करने का झांसा देकर उलझाए रखा और बैंक खाते से पैसे निकालता रहा। जालसाज ने चार बार में महिला के खाते से कुल 1,49,775 रुपये निकाल लिए। खास बात तो यह है कि इतने ट्रांजेक्शन हुए, लेकिन मोबाइल पर बैंक की ओर से कोई मैसेज नहीं आया।

घटना के तुरंत बाद महिला ने साइबर ऑफिस और 1930 पर सूचना दी। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top