Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में शामिल

– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नेताओं को दिलाई पार्टी की सदस्यता

Congress State Vice President left the party, DDC : निकाय चुनाव अब दूर नहीं और इससे पहले कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। देहरादून स्थित भाजपा पार्टी मुख्याालय में तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदस्यता दिलाई और कांग्रेस पर तीखा तंज कसा। साथ ही भरोसा दिलाया कि निकाय में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

कांग्रेस में योग्य और अच्छे लोगों की कीमत नहीं : सीएम
बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और दो बार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस नेतृत्व की समझ पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा, उनके यहां योग्य और अच्छे लोगों की कोई कीमत नहीं है। निकाय चुनाव में भी हम बंपर जीत दर्ज करने वाले हैं। जिसके संकेत अभी से मिलने लगे हैं, जब तीन निकायों देवप्रयाग नगर पालिका, दिनेशपुर और नानकमत्ता नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी और 40 सभासद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

कांग्रेस में नहीं ईमानदारी की कदर, छोड़ी दी पार्टी
सदस्यता ग्रहण करने वाले मथुरा दत्त जोशी ने कहा, मैं अब तक कांग्रेस में पूरी ईमानदारी और क्षमता से कार्य किया है, लेकिन इसकी वहां कोई कदर नहीं है। वहीं पिथौरागढ़ से दो बार जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे जगत सिंह खाती सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली और भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है।

उन्होंने दुत्कारा, जिनके साथ जिंदगी भर काम किया
पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने कहा, जिनके साथ जिंदगी भर काम किया उन्होंने दुत्कारा और जिनकी आलोचना की उन्होंने हमें गले लगाकर सम्मान दिया है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जोत सिंह बिष्ट, राजेंद्र नेगी, कमलेश रमन, सुभाष बर्थवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top