Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

लिंगुड़ा खाने से महिला की मौत, दंपति ने बनाकर खाई थी सब्जी

– आठ दिन पहले पति जंगल से लेकर आया था लिंगुड़ा, ठीक होकर घर पहुंची पत्नी की फिर से बिगड़ी हालत

Death due to eating linguda, DDC : नैनीताल जिले के रानीखेत में मशरूम खाने से नानी-नातिन की मौत के बाद अब लिंगुड़ा खाने से मौत का मामला सामने आया है। रानीखेत में लिंगुड़ा की सब्जी खाने के बाद दंपति की हालत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया और तबीयत भी ठीक गई। हालांकि घर पहुंचने के बाद पत्नी फिर बीमार हो गई और इस बार उसकी जान चली गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से थापापुर नेपाल का रहने वाला मिलन अपनी 23 वर्षीय पत्नी सपना व बच्चों के साथ रानीखेत में रहता है। पति-पत्नी मजदूरी करते हैं। बताया जाता है कि करीब 8 दिन पहले मिलन जंगल से लिंगुड़ा लेकर आया था। पत्नी ने उसकी सब्जी बनाई और दोनों पति-पत्नी ने मिलकर उसे खाया।

सब्जी खाने के कुछ ही देर बाद दोनों को उल्टियां शुरू हो गई। हालत बिगड़ी तो दोनों को रानीखेत स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के तीन दिन बाद दोनों की स्थिति सुधरी तो चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी।

हालांकि मंगलवार को सपना की हालत फिर से बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन मंगलवार को ही सपना को लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां उपचार के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top