Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

होटल के कमरे में मिला प्रेमी जोड़ा, ठंडी सड़क लोगों के गुस्से से लाल

– हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस, होटल और प्रेमी जोड़ का चालान कर लोगों को शांत कराया

Lover couple in Hotel Gagandeep, DDC : भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में दोपहर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की वजह होटल के कमरे में मिला प्रेमी जोड़ा था, जो अकसर होटल में मिलने आता था। प्रेमी जोड़े की आड़ में इलाकाई लोगों ने होटल को भी आड़े हाथों ले लिया और आरोप लगाया कि होटल मानकों को ताक पर रखकर बनाया गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची, होटल और प्रेमी जोड़े का चालान कर लोगों को शांत कराया।

घटना स्थल के आस-पास रहने वालों को मुताबिक ठंडी सड़क स्थित गली में एक होटल है, जिसे मानकों के विरुद्ध बनाया गया। इस होटल में समुदाय विशेष का युवक और दूसरे समुदाय की लड़की आते हैं। इस पर बुधवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर भोटियापड़ाव पुलिस चौकी और कोतवाल राजेश कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक-युवती के दस्तावेज जांचे तो वह बालिग मिले।

लोगों का आरोप है कि उक्त होटल में युवक-युवती अकसर आते हैं, इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। साथ ही होटल मानकों को ताक पर रखकर बनाया गया है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि लोगों को समझाबुझा कर शांत करा दिया गया।

जांच में युवक-युवती बालिग मिले हैं। होटल प्रबंधन को हिदायत दी गई कि कमरा देने से पहले यह देख लें कि लोकल लोगों को होटल क्यों चाहिए। एंट्री रजिस्टर में खामी पाए जाने पर 10 हजार रुपए का कोर्ट का चालान किया गया है। इसके अलावा युवक-युवती का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top