Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

9वीं की परीक्षा में कम आए नम्बर, पिता ने डांटा तो बेटी ने लगा लिया फंदा

– शनिवार को पिता के साथ रिजल्ट और नई क्लास की कॉपी-किताबें लाई थी खरीद कर

9th class student hanged herself in Haldwani, DDC : 9वीं में ग्रेड कम आए थे और पिता ने सिर्फ इतना कहा था कि बेटी अबकी अच्छे से पढ़ाई करना। बेटी को यह बात चुभ गई और शनिवार आधी रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

देवखड़ी नीलकंठ कालोनी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रघुनंदन होमगार्ड में कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी, 15 वर्षीय बेटी शगुन और साढ़े तीन साल का बेटा है। शगुन ने इस बार 9वीं की परीक्षा दी थी। रघुनंदन ने बताया कि शुक्रवार को वह बेटी के साथ रिजल्ट और 10वीं कक्षा की कॉपी-किताबें लेकर घर लौटे थे। रिजल्ट में ग्रेड कम आए थे और इससे शगुन भी दुखी थी।

शगुन को 10वीं के लिए अच्छे से पढ़ाई करने की बात कहकर रात 8 बजे रघुनंदन ड्यूटी पर चले गए। रात करीब ढाई बजे मां की आंख खुली तो शगुन फांसी के फंदे से लटक रही थी। उसने दरवाजे की चौखट के ऊपर बने रोशनदान से चुनरी कस कर फांसी लगा ली थी। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में रघुनंदन घर पहुंचे और बेटी को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पूजा करने गई थी, अज्ञात वाहन ने कुचला
किच्छा में रहने वाली एक महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उत्तरांचल कालोनी किच्छा निवासी मुन्नी देवी (65 वर्ष) पत्नी लक्ष्मी चंद्र घर से पूजा करने मंदिर के लिए निकली थी। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में मुन्नी को एसटीएच में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top