Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पुलिस चौकी के पास वारदात, चोरों ने किया नए कोतवाल का इस्तकबाल

– हल्द्वानी कोतवाली के भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र स्थित सुभाषनगर में उड़ाए 8 तोला सोने के जेवर

Theft in Bhotiapadav, DDC : नैनीताल जिले में तबादलों की रात नए हल्द्वानी कोतवाल का इस्कबाल चोरों ने भोटियापड़ाव चौकी के पास एक बड़ी वारदात के साथ किया। पूरा परिवार घर में सो रहा था और दबे पांव दाखिल हुए चोरों ने लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ दिया। चोर घंटों तक घर में उठा-पटक कर रहे और मजे की बात यह कि परिजनों को इसकी भनक तक नही लगी। तड़के परिजनों की आंख खुली तो हड़कंप मच गया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुभाषनगर निवासी कारोबारी कुलदीप सेठी यहां अपने बेटे इंद्रजीत सिंह, बहू मंदीपकौर और तीन बेटियों के साथ रहते हैं। कुलदीप यहां तीन मंजिला के दूसरे फ्लोर पर रहते थे। दूसरी मंजिल पर स्थित कुलदीप के आवास के मुख्य द्वार पर दो दरवाजे लगे हैं। बुधवार रात गर्मी के कारण उन्होंने सिर्फ जालीदार दरवाजा बंद किया, ताकि हवा कमरों में आती रहे है। देर रात कुछ लोग दूसरी मंजिल पर पहुंचे। दरवाजे पर लगी जाली कटी हुई थी। इस कटे हुए हिस्से से हाथ अंदर डाल कर चोरों ने दरवाजा खोल लिया। दरवाजे के पास ही पिता-पुत्र सोए थे। चोर उन्हें फांदते हुए अंदर पहुंच गए। अंदर कुलदीप की बहू और तीन बेटियां भी सोईं थी।

घर में इतने सारे लोगों की मौजूदगी में चोरों ने कमरे में रखी अलमीरा का लॉक तोड़ दिया और उसके रखी करीब 8 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर बेहद आसानी से फरार हो गए। घटना स्थल भोटियापड़ाव चौकी के पीछे इलाके में स्थित है और गश्ती पुलिस की भी नजर चोरों पर नही पड़ी। सुबह 4 बजे जब बेटियों की पढ़ाई के लिए अलार्म बजा तो घरवालों की आंख खुली तो सभी भौंचक्के रह गए। अलमीरा के लॉकर टूटे और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुबह भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने मौके का मुआयना किया और परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही शातिरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

परिवार उठा तो आ रहे थे चक्कर
कुलदीप की बेटियां रोजना सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करती हैं और इसके लिए वह अलार्म लगाकर रखती हैं। कुलदीप भी रात में एक-दो बार लघुशंका के लिए उठते हैं, लेकिन मंगलवार रात वह भी नहीं उठे। सुबह 4 बजे अलार्म बजा तो कुलदीप की बेटियां उठीं। उन्होंने बताया कि जब वह उठी तो उन्हें चक्कर जैसे महसूस हो रहे थे और आंखों से धुंधला दिख रहा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है वारदात को अंजाम देने से पहले परिवार को शातिरों ने बेहोश कर दिया होगा। इसी वजह से शायद परिवार को घटना की भनक नहीं लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top