Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पिता को नहीं भूल पाई बेटी, जहर खाकर जान दे दी

– शुक्रवार को जहर से बिगड़ी हालत और लोग समझते रहे देवी-देवता का चक्कर

Died in grief of father, DDC : बीमारी ने पिता की जान ले ली और एक बेटी अपने पिता की मौत से सदमे में मर गई। डेढ़ साल तक हर रोज पिता को याद कर रोने वाली बेटी ने शुक्रवार को जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो लोग इसे देवी-देवता का चक्कर समझने लगे, लेकिन जब उसने खुद जहर खाने की बात कही तो परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़े। चिकित्सकों ने प्रयास तो पूरा किया, लेकिन लड़की की जान नहीं सकी।

परिवार के लिए कमाती है बेटी
जयपुर वीसा हल्दूचौड़ लालकुआं निवासी राम सिंह बिष्ट यहां पत्नी व अपनी बेटियों के साथ रहते थे। तकरीबन डेढ़ साल पहले बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार टूट गया। राम सिंह की पत्नी भावना गृहणी हैं और सबसे बड़ी बेटी मंजू की शादी हो चुकी है। परिवार का भरण पोषण करने के लिए दूसरे नंबर बेटी पायल, रुद्रपुर स्थित ब्रिटानिया कंपनी में काम करती थी। तीसरे नंबर की बेटी निकिता (17 वर्ष) और सबसे छोटा बेटा सूरज है। परिजनों का कहना है निकिता अपने पिता के बेहद करीब थी और उन्हें हर रोज याद करती थी।

कीर्तन से लौटी और जहर खा लिया
बुधवार को घर के पास स्थित एक मंदिर में भजन-कीर्तन था और निकिता भी इसमें शामिल होने गई थी। रात वो घर लौटी और जब घर के सभी लोग सो गए तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां होने लगीं। परिजनों को लगा कि यह देवी-देवता का चक्कर है, लेकिन जब निकिता ने बताया कि उसने जहर खा लिया तो परिजन उसे लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

खुद से पहले पिता की तस्वीर पर रखती थी निवाला
महज 17 साल की निकिता धौलाखेड़ा स्थित एक स्कूल से 11वीं की छात्रा थी। परिजनों का कहना है कि ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता था, जब निकिता अपने पिता को याद कर भावुक नहीं हो जाती थी। वह अपने पिता को इस हद तक प्यार करती थी कि खुद खाने से पहले वह एक निवाला अपने पिता के नाम का निकालती थी और हर रोज उस निवाले को पिता की तस्वीर के आगे रखती थी। परिजनों का कहना है कि पिता की मौत के गम को वह बर्दाश्त नहीं कर पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top