Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

प्यार की खातिर ब्रेस्ट सर्जरी, लड़का से बनी लड़की फिर टूटा दिल तो कर डाला कांड

कानपुर के चकेरी थाने पुलिस और अपने प्रेमी से उलझती लड़का से लड़की बना दीप।

– इंस्टाग्राम से हुई थी कानपुर के लड़के को एमपी की लड़की (लड़का) से प्यार, फिर कर दिया शादी से इंकार

Deepu became a girl through breast surgery, DDC : इंस्टाग्राम पर कानपुर और मध्यप्रदेश के दो लड़कों को आपस में प्यार हो गया। एमपी के लड़के ब्रेस्ट सर्जरी कराई और जेंडर चेंज करा कर लड़की बन गया। फिर कानपुर वाला प्रेमी शादी से मुकर गया। इससे आहत प्रेमिका अपने दोस्त के साथ कानपुर पहुंच गई और प्रेमी का कार पेट्रोल डाल कर फूंक डाली। चकेरी थाना पुलिस ने जेंडर चेंज कराने वाले को दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर के चकेरी निवासी वैभव शुक्ला की वर्ष 2021 में इंस्टाग्राम पर मध्यप्रदेश निवासी दीप से दोस्त हो गई थी। दोस्ती जीने-मरने तक पहुंच गई और दीप ने बड़ा फैसला कर लिया। अपने प्रेमी से शादी के लिए दीप ने 2022 में ब्रेस्ट की सर्जरी कराई और अपना जेंडर चेंज करा लिया। इसके बाद दोनों में नजदीकियां और बढ़ी और शादी की बातें होने लगीं। कुछ वक्त पहले अनबन भी हो गई और वैभव शादी से इंकार कर दिया।

इस बात पर दीप बहुत नाराज हुआ और बदला लेने प्लान बना डाला। वो दोस्त रोहन यादव के साथ कानपुर पहुंच गया। यहां दोनों ने एक स्कूटी उधार ली और वैभव के घर के पास पहुंच गए। स्कूटी से पेट्रोल निकाला और वैभव की गाड़ी पर डाल कर आग लगा दी। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस को जानकारी मिली तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों बस में बैठकर एमपी भागने की फिराक में थे। फिलहाल दोनों को जेल भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top