Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

बोर्ड एग्जाम की कॉपी में प्यार की बातें, छात्रा ने लिखा-सर आप नहीं समझेंगे

बिहार बोर्ड एग्जाम की कॉपी में लिखी प्यार की बातें।

– बिहार बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में सवालों के जवाब पढ़ हैरत में पड़ गए मास्टर साहब

Bihar Board Exam, DDC : एक जमान में पढ़ाई-लिखाई से कोसो दूर भागने वाले छात्र बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में नोट कर नंबर मांगते थे। आपने उत्तर पुस्तिकाओं में सवालों के जवाब में ऊट-पटांग किस्से-कहानियां भी खूब सुनी होंगी, लेकिन बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में अब जो जवाब लिखे जा रहे हैं, उससे मास्टर साहब भी हैरान हैं। एक छात्रा ने तो ऐसी बात लिख दी, जिसे पढ़कर आप भी भावुक हो जाएंगे। उसने लिखा, हैलो सर… मैं ज्योति… सर प्लीज मेरी बातों को समझने की कोशिश कीजिएगा, मेरा ये बोलना बहुत जरूरी है। तो आप भी पढ़िये मजेदार उत्तर।

इंटर परीक्षा की कॉपी में छात्रा ने लिखी अपने मन की बात
जमुई जिले के दो केंद्रों पर इंटर परीक्षा का मूल्यांकन किया जा रहा है। इन्हीं में से एक परीक्षा केंद्र पर यह उत्तर पुस्तिका सामने आई है। छात्रा ने आगे लिखा है, “मुझे पता है कि आप सबको मेरी बातों पर यकीन नहीं होगा, सर मेरे पापा गुजर गए हैं, दस दिन हुआ है और मेरी कुछ पढ़ाई भी नहीं हुई है और ऊपर से तबियत भी ठीक नहीं है। फिर भी परीक्षा देने आई, प्लीज सर नंबर दे दीजिएगा, प्लीज सर मेरा कंडीशन बहुत खराब है। मुझे आशा है कि समझेंगे सर।”

भौतिक शास्त्र के प्रश्न के जवाब में लिखी प्यार की बातें
भौतिक शास्त्र के उत्तर पुस्तिका में उक्त छात्रा ने प्यार की बातें लिखी है। छात्रा ने ओमीय और अनओमीय तत्व को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में लिखा है कि “जिस प्रकार से हम जानते हैं कि प्यार जल्दी नहीं होता है, लेकिन होता है तो बहुत जबरदस्त होता है, तो इसे अन ओमीय कहते हैं। इसके आगे छात्रा ने यह विश्वास भी दिलाया है कि वह मन लगाकर पढ़ाई करेगी। छात्रा ने लिखा है कि जो मेरी कॉपी चेक करेगा, प्लीज आप मुझे बहुत अच्छे मार्क्स देंगे, जिससे मैं और साहसी लड़की बनूंगी। आप नहीं जानते कि सिर पर चोट लगने के कारण ठीक ढंग से पढ़ नहीं पाई। इसके बाद अब इस छात्रा की उत्तर पुस्तिका सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top