Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

फंदे पर लटका मिला प्रेमी, प्रेमिका मोबाइल लेकर फरार

– मुखानी में प्रेमिका के साथ किराए के मकान में रह रहा था युवक, शरीर पर मिले निशान, अपना सामान जलाकर राख कर गई प्रेमिका

Lover found hanging, DDC : प्रेमिका के साथ मुखानी थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे प्रेमी की लाश फंदे से लटकी मिली। उसकी प्रेमिका फरार हो चुकी थी। वह जाने से पहले अपने सामान को जलाकर राख कर चुकी थी। वह अपने साथ प्रेमी का मोबाइल भी साथ ले गई है। मृतक के परिजनों ने शरीर पर मिले निशान के आधार पर प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, मुखानी पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

आरकेनगर जवाहरनगर कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी शिवम श्रीवास्तव (31 वर्ष) मुखानी थानाक्षेत्र के प्रगति विहार हिम्मतपुर तल्ला में भास्कर रैक्वाल के मकान में किराए पर रह रहा था। उसके साथ एक युवती भी रहती थी, जिसे उसकी प्रेमिका बताया जा रहा है। रविवार को देर तक जब शिवम कमरे से बाहर नहीं आया तो मकान मालिक देखने पहुंचा। पाया कि शिवम का शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने फौरन उसकी सूचना पुलिस को दी।

इधर जब शिवम ऑफिस नहीं पहुंचा तो साथियों से उसकी खबर में लगे गए। साथियों ने ही मौत की खबर शिवम के भाई सलिल श्रीवास्तव को दी। सलिल ने मकान मालिक को फोन किया तब पुलिस घटना स्थल पर थी। वीडियो कॉल पर सलिल ने शव की शिनाख्त की। सोमवार को परिजन हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी में ही रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

सलिल के मुताबिक भाई के साथ रहने वाली युवती कौन थी इसके बारे में वह कुछ नहीं जानता। युवती अपने कपड़े व अन्य सामान जलाकर राख कर दिया और जाने से पहले शिवम का मोबाइल भी गई है, जो स्विच ऑफ है। शिवम के कंधे पर लाल निशान भी मिले हैं। परिजनों ने शिवम की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।

छूट गई थी नौकरी, भाई ने बुलाया था कानपुर
सलिल ने बताया कि शिवम करीब आठ महीने पहले एक शॉपिंग कंपनी में टीम लीडर के पद पर नियुक्त होकर हल्द्वानी आया था। दो महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। सलिल ने उसकी नई नौकरी के लिए दूसरी कंपनी में बात की थी। शनिवार को दोनों भाइयों की फोन पर बात हुई थी। तब शिवम ने कानपुर आने की बात कही थी और रविवार को वह फंदे पर लटका मिला। सोमवार को परिजन हल्द्वानी पहुंचे तो पता चला कि शिवम के साथ एक युवती भी रह रही थी।

पुलिस प्राथमिक तौर पर जांच कर रही है। गायब हुए मोबाइल और युवती का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल अभी तक परिजनों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। नितिन लोहनी, सीओ हल्द्वानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top