Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

न तोड़ी न खोली, खाली कर तिजोरी और ताकती रह गई खाकी

– सदर बाजार में चोरों ने तोड़े दो किराना होलसेल कारोबारियों के दुकानों के ताले, 50 मीटर पर तैनात थी पुलिस

Theft in Sadar Bazar Haldwani, DDC : हल्द्वानी के सदर बाजार में चोरी की एक गजब घटना सामने आई है। चोरों ने दो दुकानों में चोरी की, लेकिन दुकान में रखी तिजोरी न तोड़ी और न खोली, फिर भी तिजोरी खाली कर दी। जाते-जाते चोर दुकान में लगी सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गए। मजे की यह है कि शनिवार रात जिस स्थान पर दो दुकानों के ताले तोड़े, उसके करीब 50 मीटर दूर पुलिस तैनात थी और चोरी हो गई।

सदर बाजार में एक प्रत्यक्षदर्शी मुकुंद के मुताबिक सदर बाजार में राम प्रताप राजेंद्र कुमार व महेश अग्रवाल का किराना थोक व्यापार है। घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है और वह उस वक्त पढ़ाई कर रहा था। लगातार हो रही खटपट की आवाज सुनकर वह बाहर निकला तो देखा दो लोग उक्त व्यपारियों की दुकान से तेजी से बाहर निकलकर भाग रहे हैं। शक होने पर मुकुंद ने करीब 50 कदम की दूरी पर तैनात पुलिस और फिर व्यापारियों को सूचना दी।

सामने आया कि चोरों ने लोहे के सांफे तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। राम प्रताप राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से दो लाख रुपये, सोने और चांदी के सिक्के चोरी हुए हैं। जबकि महेश अग्रवाल का कहना है कि चोरों ने उनकी तिजोरी से करीब 80 हजार रुपए चोरी किए हैं। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दो संदिग्धों की पहचान की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

व्यापारियों को पहचानने वाला है कोई चोर
जिस तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि चोर घटना स्थल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ थे। बड़ी और मजे की बात तो यह है कि चोरों को चोरी करने के लिए तिजोरी का लॉक तक नहीं तोड़ना पड़ा और करीब ढाई लाख रुपये चोरी हो गए। माना जा रहा है कि चोर तिजोरी के बार में बारीकि से जानते थे। सवाल यह भी उठ रहा है कि चोर बाजार में ही काम करने वाले कर्मी हो सकते हैं। घटना के वक्त पुलिस भी कुछ दूरी पर तैनात थी और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो चोर दूसरी गली से भाग निकले।

26 नवंबर से फरार नेपाल की रम्बा का सुराग नहीं
पूरन एंड संस के मालिक दीपक अग्रवाल व पत्नी को नशीला सूप पिलाकर चोरी करने वाली नेपाल की रम्बा का अब तक पता नहीं है। यह घटना बीते वर्ष 26 नवंबर की है। रम्बा जेसी कारोबारी के घर पर नौकरानी बनकर आई थी और साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। उसकी तलाश में पुलिस ने हल्द्वानी से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बंगलौर तक तलाश की। एक टीम को नेपाल भी भेजा गया, लेकिन उसका पता नहीं लगा। पुलिस का दावा है कि उसकी तलाश में अब भी दो टीमें लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top