Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

चलते-चलते फटी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री, बाल-बाल बचा चालक

– तीन महीने पहले 72 हजार की खरीदी थी स्कूटी, एजेंसी मालिक ने पीड़ित को चुप रहने के लिए धमकाया

Electric scooter’s battery burst, DDC : इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की लगातार आ रही खबरों के बीच रविवार को हल्द्वानी के रामपुर रोड पर एक स्कूटी में चलते-चलते आग लग गई। पहले उसकी बैट्री में धमाका हुआ और जब लोगों ने चेताया तो स्कूटी चालक को आग लगने का एहसास हुआ। किसी सूरत उसने अपनी जान बचाई। शिकायत करने पर एजेंसी मालिक पीड़ित को धमका रहा है।

लोग ने चेताते तो हो जाता बड़ा हादसा
फुलसुंगा रुद्रपुर निवासी कमलेश्वर सिंह यहां अपनी मां, पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहते हैं और सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। कमलेश्वर ने बताया कि हल्द्वानी के गन्ना सेंटर में उनका दोस्त रहता है और रविवार की सुबह वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से दोस्त से मिलने आए थे। कमलेश्वर दोस्त के घर ही रुकने वाले थे, लेकिन गन्ना सेंटर पहुंचते ही स्कूटी की बैट्री धमाके के साथ फट गई। उन्हें इसका एहसास नहीं हुआ, लेकिन जब पीछे चल रहे लोगों ने स्कूटी में आग लगी देखी तो उसे चेताया।

खबर फैलाई तो नहीं मिलेगी दूसरी स्कूटी
लोगों के आवाज लगाने के बाद कमलेश्वर स्कूटी सड़क पर खड़ी कर भागा। इतने देर में स्कूटी धू-धू कर जल उठी। कमलेश्वर का कहना है कि उसने तीन महीने पहले स्कूटी 72 हजार रुपये में खरीदी थी। जानकारी पर स्कूटी बेचने वाली एजेंसी के लोगों ने उसे धमकाया कि अगर सूचना किसी को बताई तो दूसरी स्कूटी नहीं मिलेगी। कमलेश्वर का कहना एजेंसी वालों ने सोमवार को दूसरी स्कूटी देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top