Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

5 साल कठोर कारावास काटेगा PWD का कमीशनखोर JE

– वर्ष 2018 में पकड़ा था विजिलेंस ने, 6 साल बाद 5 साल सजा और 1 लाख रुपए हजार जुर्माना

Punishment to commission-taking JE, DDC : काम के एवज में कमीशन मांगना लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के जेई को भारी पड़ गया। छह साल पहले गिरफ्तार किए गए जेई को अब 5 साल का कठोर कारावास भुगतना होगा। इसके साथ ही उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। विजिलेंस ने एक ठेकेदार की शिकायत पर वर्ष 2018 में जेई को कमीशन की रकम लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

विजिलेंस हल्द्वानी में पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल ने बताया कि रामड़ी छोटी फतेहपुर निवासी धीरेन्द्र सिंह पुत्र चतुर सिंह की मैसर्स बालीजी कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्म है, जो ठेकेदारी के लिए लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत है। 5 फरवरी 2018 में धीरेंद्र ने लोनिवि के जेई अमित गिरी निवासी दौलतपुर, पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के खिलाफ गंभीर आरोप लगा। कहा, तब अमित गिरी लोनिवि पिथौरागढ़ में विद्युत यांत्रिक का जेई था।

पीड़ित ने इलेक्ट्रिकल एंड मेकैनिकल लोनिवि पिथौरागढ़ के साथ वर्ष 2017 में जीएचएस रोडीपाली पिथौरागढ़ में इलेक्ट्रिक कार्य किया था। कार्य पूरा करने के बावजूद जेई अमित गिरी ने कामों की एमबी नही की। 4 फरवरी 2018 को जेई अमित गिरी से धीरेंद्र की मुलाकात अधीक्षण अभियन्ता विद्युत/यांत्रिकी हल्द्वानी के कार्यालय में हुई। धीरेंद्र ने अपने कामों की एमबी करने को कहा तो अमित गिरी ने साफ शब्दों में कह दिया कि तुमने धामीगांव और खातीगांव काम का भी कमीशन मुझे नहीं दिया। पहले 8500 रुपए दो उसके बाद ही एमबी करूंगा।

गोपनीय जांच में विजिलेंस ने धीरेन्द्र सिंह की शिकायत सही मिलने पर ट्रैप टीम का गठित की। 9 फरवरी 2018 को जेई अमित गिरी को शिकायतकर्ता से 8500 रुपए लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में थाना उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान में जेई अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना निरीक्षक अरूण कुमार ने की। अभियोजन अधिकारी दीपा रानी ने न्यायालय के समक्ष 13 गवाहों को परीक्षित कराए।

न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम/विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण हल्द्वानी नीलम रात्रा की अदालत ने 29 जनवरी को अमित गिरी को दोषी मानते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपए अर्थदण्ड से दंडित किया। जुर्माना अदा न करने पर अमित को छः माह अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top