Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

जेल में बंद इस्लामुद्दीन की मौत, सिर पर था दुष्कर्म का इल्जाम

– कैसे हुई मौत साफ नही, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Death in Haldwani jail, DDC : इस्लामुद्दीन के सिर पर दुष्कर्म का आरोप था, दिन-रात जेल में गुजर रहे थे कि बुधवार को अचानक उसकी मौत हो गई। मौत कैसे हुई, ये तो साफ नही लेकिन जेल की बैरक में लगे सीसीटीवी फुटेज में वह आराम से बैठा दिख रहा था।

हल्द्वानी उप कारागार में बंद ऊधमसिंह नगर के बाजपुर निवासी 37 वर्षीय इस्लामुद्दीन पुत्र असगर की बुधवार देर रात एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि इस्लामुद्दीन पिछले छह महीने से जेल में था। उस पर दुष्कर्म समेत अन्य गम्भीर आरोप भी थे, जिनकी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।

बुधवार की सीसीटीवी फुटेज में वह अपनी बैरक में आराम से बैठा और लोगों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है। शाम करीब 4 बजे उसने तकलीफ होने की बात कहते हुए चिकित्सकीय जांच की बात कही। इसके बाद उसे एसटीएच भेजा गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की पुष्टि के बाद परिजनों को सूचना दी गई और शव को मोर्चरी भेज दिया गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top