Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

शिखर कंस्ट्रक्शन ने भवाली में बेच डाले पार्क, सनी लेक प्रोजेक्ट में घोटाला

– डोब ल्वेशाल में सनी लेक प्रोजेक्ट में बने 15 से अधिक पार्क बेचे, आयुक्त दीपक रावत ने खरीद-फरोख्त पर लगाई पाबंदी

Parks sold in Bhawali, DDC : शिखर कंस्ट्रक्शन ने सनी लेक प्रोजेक्ट के नाम पर भवाली के डोब ल्वेशाल में बड़ा घोटाला किया है। यहां सनी लेक प्रोजेक्ट में आवासीय कालोनी बनाई जा रही है, जिसमें 15 से अधिक पार्क हैं और इन सभी पार्क को कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों ने बेच डाला। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब लोगों ने इसकी शिकायत कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से की। वह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया तो मामला सही पाया। आयुक्त ने पूरे मामले में जांच के साथ खरीद-फरोख्त पर पाबंदी लगा दी है।

बॉलीवुड एक्टर के नाम पर था नक्शा
जिस पर आयुक्त ने खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के निर्देश और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर नियमानुसार आर्थिक दंड या चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नक्शे का बोर्ड लगाने और ठेकेदार का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। लोगों ने बताया कि नक़्शे के अनुसार पार्क की भूमि का नक़्शा पहले सिने कलाकार चंद्र चूड़ के नाम पर थी, जो अब शिवम जिंदल को दे दी गयी है।

फेस 2 में बना डाले 160 फ्लैट
सनी लेक प्रोजेक्ट के फेस 1, 2 और 3 के दौरान कुमाऊं आयुक्त को कई खामियां मिली। जिस पर उन्होंने तहसीलदार, वन विभाग और प्राधिकरण के अधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। बताया कि प्राधिकरण से फेस 2 में 160 फ्लैट बन चुके हैं, लेकिन एसटीपी का प्रावधान नहीं है। साथ ही क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा पहले चालानी कार्रवाही भी की गयी थी। नक़्शे अवलोकन के दौरान उन्होंने कहा कि 65 मीटर से कम में निर्माण त्रुटि या नक्शा बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी।

काट डाले 200 से अधिक बांज के व अन्य पेड़
निरीक्षण में पाया कि बिना अनुमति के अवैध तरीके से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने पटवारी को तीन दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में करीब 200 से अधिक बांज और अन्य पेड़ों का पातन किया गया। जिस पर आयुक्त दीपक रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश और भूमि में अवैध तरीके से रह रहे लोगों का नियमानुसार चालान करने के निर्देश दिए।

बिल्डर नहीं लगने दे रहा केएमवीएन का गेट
इसके पश्चात कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने तल्लीताल स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम का निरीक्षण किया। केएमवीएन के अधिकारियों ने बताया कि गेस्ट हाउस से लगी हुई जमीन में कुछ लोगों की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। उक्त भूमि से केएमवीएन की भूमि भी लगी हुई है। एक बिल्डर की ओर से केएमवीएन का गेट भी नहीं लगने दिया जा रहा है। कमिश्नर ने एसडीएम से केएमवीएन के अधिकारियों के साथ जमीन की एक संयुक्त जांच करने को कहा।

नोटिस भेजें, कमी मिले तो नक्शा निरस्त करें
साथ ही कहा कि उक्त भूमि पर अगर बाहरी व्यक्ति ने कब्जा किया गया है तो उसको नोटिस भेजें और प्राधिकरण से मामले की जांच कर कमियां मिलने पर ऐसे लोगों के नक्शे निरस्त करने को कहा। भीमताल स्थलीय भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने सीवर की समस्या बताई, जिस पर आयुक्त ने जल संस्थान के अधिकारियों को 15 दिन के भीतर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने झील में कूड़ा-करकट आदि पर सिंचाई विभाग को समय-समय पर साफ सफाई करने और 10 दिन के भीतर सीवर लाइन लीकेज ठीक करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में साफ-सफाई न होने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top