Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

गैस री-फिलिंग का भंडाफोड़, घरेलू गैस से फुल हो रहे थे कॉमर्शियल सिलेंडर

– घरेलू और कॉमर्शियल के 27 गैस सिलेंडर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Gas re-filling in Haldwani, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गैस री-फिलिंग के बड़े खेल का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने डहरिया में एक टीन शेड के नीचे री-फिलिंग का कारखाना चला रहे दो लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया और मौके से 27 गैस सिलेंडर बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हल्द्वानी कोतवाली के एसएसआई रोहिताश सागर ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ डहरिया स्थित प्रगति विहार के फेस 4 में छापा मारा। यहां एक टीन शेड के नीचे गेस री-फिलिंग का अवैध कारखाना चल रहा था। पुलिस को देखते ही वहां हड़कंप मच गया। कारखाने में मौजूद दो युवक अचानक पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों गैस की री-फिलिंग करते हुए पकड़े गए।

पुलिस ने मौके से गैस री-फिलिंग करने के उपकरण के साथ 15 घरेलू और 12 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह घरेलू गैस सिलेंडर से गैस निकाल कर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में भरते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपियों में गौजाजाली उत्तर दुर्गा कालोनी बरेली रोड निवासी रोहित अरोरा पुत्र श्याम सुंदर व हीरानगर निवासी विपिन कुमार पुत्र रविंद्र कुमार हैं। आरोपी डहरिया में किराए के टीन शेड में री-फिलिंग का काम कर रहे थे।

पुलिस टीम में एसएसआई रोहताश सिंह सागर, एसआई प्रवीण कुमार, एएसआई राजेन्द्र मेहरा, पूर्ति निरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या अहीन पाण्डे, पूर्ति निरीक्षक अरूण खुल्बे व पूर्ति निरीक्षक सुबोध त्रिपाठी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top