Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

जमीन एक इंच नहीं, रजिस्ट्री कराई और डेढ़ करोड़ में कइयों को बेच डाली

– गौलापार में बड़ा फर्जीबाड़ा, करीब 20 लोगों के पैसे डकार गया जालसाज, विधायक ने डीआईजी से की शिकायत

Forgery in the name of land, DDC : नैनीताल जिले में जमीनों के नाम पर धोखाधड़ी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। गौलापार में जमीन बेचने के नाम पर एक जालसाज ने करीब 20 लोगों को अपना शिकार बनाया। उसके पास एक इंच जमीन नहीं है और लोगों को सस्ती जमीन का लालच देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित दर्जनों ग्रामीणों के साथ विधायक राम सिंह कैड़ा डीआईजी से मिलने पहुंचे। उन्होंने डीआईजी से मांग की है कि कानूनी कार्रवाई आखिरी रास्ता है, हो सके तो पहले ग्रामीणों का पैसा दिला दिया जाए।

जमीन दिखाकर जालसाज ने करा दी रजिस्ट्री
हर गुरुवार की तरह इस गुरुवार को भी डीआईजी डॉ.योगेंद्र रावत लोगों की समस्याएं सुनने के लिए अपने हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में थे। इसी बीच ओखलकांडा ब्लाक के दर्जनों ग्रामीणों के साथ विधायक राम सिंह कैड़ा उनसे मिलने पहुंचे। विधायक ने डीआईजी को बताया कि गौलापार में एक बेलवाल नाम के व्यक्ति ने करीब 20 लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। उसने जमीन बेचने के एवज में लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये लिए और जमीन की रजिस्ट्री भी करा दी। जालसाज ने लोगों को मौके पर जमीन भी दिखाई, लेकिन जमीन की हदबंदी नहीं कराई।

संभव हो तो पहले पैसे दिलाने का करें प्रयास : विधायक
आरोप है कि दूर-दराज पहाड़ों से लोग जब भूमि की पैमाइस के लिए गौलापार पहुंचते हैं तो आरोपी फोन बंद कर देता है। ग्रामीण 16 अक्टूबर को तहसील में दाखिल खारिज कराने पहुंचे तो पता लगा कि जो जमीन उन्हें बेची गई है, वह पहले ही किसी और को बेची जा चुकी है। जिसके बाद लोगों ने जालसाज से पैसे वापस देने की मांग की। बात नहीं बनी तो लोग विधायक के पास पहुंचे। इस मामले में विधायक ने डीआईजी की अपील की है कि कानूनी प्रक्रिया अंतिम रास्ता है। यदि संभव हो तो कानूनी प्रक्रिया अपनाने से पहले ग्रामीणों के पैसे वापस दिलाने का प्रयास किया जाए।

मुकदमा करो, जेल भेज दो और पैसे ले लो
इस मामले में लोगों के पैसे ऐंठने वाला बेहद शातिर निकला और इसका अंदाजा लोगों को तब हुआ जब वह जमीन न मिलने पर अपने पैसे मांगने लगे। लोगों ने उसे विधायक, पुलिस और कमिश्नर का डर दिखाया, लेकिन यह पैंतरा लोगों पर भारी पर ही भारी पड़ गया। आरोपी बेलवाल लोगों से बोला कि मुझ पर मुकदमा कराओ, मुझे जेल भेजो और अपने पैसे ले लो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top