Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

चुनाव में चौकन्नें रहें, मोबाइल पर नहीं माहौल पर नजर रखें

– चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक की सख्त नसीहत

Lok Sabha Elections 2024, DDC : लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस व फोर्स को सख्त चेतावनी के साथ पोलिंग पार्टियों संग रवाना कर दिया गया। खालसा गर्ल्स कॉलेज में हुई बीफ्रिंग में आदेश दिए गए कि ड्यूटी के दौरान किसी भी सुरक्षा कर्मी की नजर मोबाइल फोन पर नहीं माहौल पर होगी। इसमें कोताही बरती गई तो सख्त कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी वंदना व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने सुरक्षा कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।

खालसा गर्ल्स कॉलेज में ब्रीफिंग के दौरान मौजूद फोर्स
खालसा गर्ल्स कॉलेज में ब्रीफिंग के दौरान मौजूद फोर्स

इन बातों का ध्यान रखेंगे सुरक्षा कर्मी
निर्वाचन पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर जाएंगे।
मतदान के दिन सभी मतदान परिसरों के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।
मतदान स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखेंगे।
मतदाताओं को लुभाने वाले किसी प्रकार के कृत्य होने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करेंगे।
मतदान स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के पोस्टर, बैनर और लाउड स्पीकर नहीं लगेंगे।
मतदान बूथ के अंदर मोबाइल फोन वर्जित होगा।
मतदान स्थल पर बस्ता और बूथ लगाने के लिए पीठासीन की अनुमति आवश्यक होगी।
सुरक्षा कर्मी पोलिंग एजेंट के साथ चुनावी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।
निर्वाचन ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी वर्दी पहनें और शालीनता से ड्यूटी करेंगे।
ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग और मादक पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे।
मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बिना किसी को भी प्रवेश नहीं करने दें।
मतदान प्रभावित करने वालों पर कड़ी नजर रखें।
स्थिति बिगड़ने पर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी को सूचित करें।

ब्रीफिंग में ये अधिकारी रहे मौजूद
ब्रीफिंग में होमगार्ड कमांडेंट सीएपीएफ राजीव बलूनी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ लालकुआं संगीता, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, अन्य राजपत्रित अधिकारी, सीएपीएफ बलों के असिस्टेंट कमांडेंट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व निर्वाचन ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।

3499 पुलिस अधिकारी, 2 कंपनी पीएसी, 7 कंपनी सीएपीएफ लगेगी चुनाव में
11 क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक
18 निरीक्षक
105 उप निरीक्षक
8 वन दरोगा
90 सहायक उप निरीक्षक
286 हेड कांस्टेबल
704 कांस्टेबल
177 वन रक्षक
1750 होमगार्ड
350 पीआरआडी = 3499
2 कंपनी प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी)
7 कंपनी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ)
पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश के होमगार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top