Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

सास चोर, बेटी चोर और दामाद सरगना, हल्द्वानी में चोरों का परिवार

– होंडा सिटी कार से चोरी करने आता था मुरादाबाद का परिवाद, दो गिरफ्तार

Moradabad’s thief family, DDC : न बेटा चोर न बाप, यहां तो पूरा परिवार ही चोर है। सास चोर, बेटी चोर और इनका सरगना है दामाद। मुरादाबाद का ये चोर परिवार बन ठन कर होंडा सिटी कार से चोरी करने आता था। हल्द्वानी के मुख्य बाजार में भी इन्होंने वारदात को अंजाम दिया, लेकिन अबकी बच नहीं पाए।

बीती 10 अप्रैल को आनंदपुर ग्राम चांदनी चौक बल्यूटिया निवासी इंद्रा दरम्वाल के साथ बाजार में चोरी हुई। इन शातिर चोर परिवार की महिलाओं ने पर्स के अंदर रखे उस पर्स को चुरा लिया, जिसमे इंद्रा ने सोने के झुमके, चांदी की पायल और 7 हजार रुपये रखे थे। बाजार में कुछ खरीदने के बाद जब इंद्रा ने पर्स के अंदर हाथ डाला तो होश फाख्ता हो गए।

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले तो दो महिलाएं चोरी करती दिखीं। चोरी के बाद दोनों ने कालू सिद्ध से ओके होटल तक टुकटुक किया और फिर वहां से बरेली रोड पहुंचीं, जहां इनकी होंडा सिटी कार खड़ी थी। कार में दोनों ने कपड़े बदले और फिर शिकार की तलाश में निकल पड़ीं। इनके साथ दामाद था।

कार नंबर के आधार पर तीनों की पहचान हुई। पुलिस ने टांडा जंगल के पास से मुफटीटोला इमली वाली मस्जिद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश व हाल निवासी काला महल जामा मस्जिद दिल्ली निवासी वसीम पुत्र बजीर अहमद को उसकी पत्नी आसिया के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से चोरी के झुमके, पायल और पांच हजार रुपये बरामद कर लिए गए।

इनके खिलाफ मुरादाबाद और दिल्ली में गुंडा एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं और कई बार जेल जा चुके हैं। पुलिस टीम में मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी, एसआई श्याम सिंह बोरा, हे.कां. इसरार, कां. सन्तोष सिंह, चन्दन सिंह, भूपाल सिंह, राधा रानी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top