Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

बीवी हारी तो बाली ने मारी गोली, बदमाश के सिर पर 16 मुकदमे

– हल्द्वानी में जजी कोर्ट के बाहर रविवार रात गोलीकांड, हाल में ही हुए निकाय चुनाव में खड़ी हुई थी बाली की बीवी

Shot outside Haldwani court, DDC : हल्द्वानी जजी कोर्ट के बाहर रविवार रात हनी पर गोली चलाने वाला पेशेवर अपराधी है। उसने हनी को अपनी बीवी की हार का कुसूरवार मान लिया था और निकाय चुनाव में हार का बदला लेने के लिए बाली बदमाश ने हनी के सिर में गोली मार दी। बाली शहर छोड़ने की फिराक में था। पुलिस ने उसे मुखानी थानाक्षेत्र के बसानी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 32 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है। मामले में घायल हनी के मामा ने हिस्ट्रीशीटर शूटर सुमित बिष्ट उर्फ बाली समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, अपहरण व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

पहला फायर हवा में, दूसरा सिर से सटा कर मारा
बता दें कि रविवार रात वैलेजली लॉज भोटियापड़ाव निवासी हनी पुत्र रमेश चंद्र प्रजापति जजी कोर्ट स्थित वर्कशॉप लाइन में अपने दो्सत विशाल सती के साथ भारत-न्यूजीलैंड का मैच देख रहा था। तभी वैलेजली लॉज का ही रहने वाला कार सवार सुमित बिष्ट उर्फ बाली पुत्र नंदन सिंह अपने साथी देवेश आलोक उर्फ सन्नी, रिंकू बिष्ट और मनीष के साथ मौके पर पहुंच गया। उतरते ही उसने एक फायर हवा में झोंका और दूसरा हनी के सिर में सटा कर मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। रात ही एसओजी समेत पुलिस की चार टीमों को आरोपी की तलाश में लगा दिया गया।

हत्या का प्रयास, बलवा जैसे संगीन मामले हैं दर्ज
सोमवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली को मुखानी थानाक्षेत्र के बसानी से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा मुकदमे में नामजद अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले सुमित पेशेवर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है। उस पर गुंडा एक्ट भी लगाया गया है। हत्या का प्रयास, बलवा, छेड़छाड़ और मारपीट जैसे 16 मुकदमे सुमित पर दर्ज हैं।

आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया 32 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई कार को सीज कर दिया गया। एसएसपी ने आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए ईनाम को घोषणा की है। पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया है कि उसने चुनावी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया।

गोली मारकर लिया बीवी की हार का बदला
घटना का मुख्य आरोपी सुमित भले गले तक जरायम के दलदल में धंसा है। इस दलदल से निकलने का एक ही रास्ता था राजनीति। मुकदमों के कारण वह खुद तो चुनाव नहीं लड़ सकता था। ऐसे में उसने अपनी पत्नी कोमल को मैदान में उतारा। हाल में हुए निकाय चुनाव में कोमल वार्ड 3 से निर्दलीय चुनाव लड़ी थी। पुलिस पूछताछ में सुमित ने बताया कि चुनाव से पहले ही उसने हनी से समर्थन मांगा था और कहा था कि वह उसकी पत्नी के पक्ष में चुनाव प्रचार करे, लेकिन सुमित ने ऐसा नहीं किया। जिसकी वजह से उसकी पत्नी चुनाव हार गई और उसे सिर्फ 170 वोट मिले। इसी हार से खिन्न सुमित ने बदला लेने का प्लान बनाया और रविवार रात हनी को गोली मार दी।

मामा पीछा न करता तो जान से मार देते हमलावर
इस मामले में हनी के मामा वैलेजली लॉज निवासी योगेश कुमार प्रजापति उर्फ दीपू पुत्र हरि प्रकाश प्रजापति ने हल्द्वानी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। योगेश का कहना है कि जब यह घटना हुई तो वह घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़े थे। उन्होंने देखा कि बेहद तेज गति से एक कार हनी के पास रुकी। सुमित कार से निकला और गालियां देते हुए बोला कि तुमने मेरा साथ पार्षद के चुनाव में नहीं दिया, जिस कारण मेरी पत्नी चुनाव हार गई। इतना बोलते ही उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसके बाद सुमित और उसके दोस्तों ने लहूलहान हनी अपहरण कर लिया। योगेश ने आरोपियों का पीछा किया, जिस पर आरोपी हनी को कृष्णा नर्सिंग होम की गली में फेंक कर फरार हो गए।

हालत नाजुक, एम्स रेफर किया गया हनी
हनी के सिर में गोली लगी है। रविवार रात से उसका उपचार नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। जिसके बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। एम्स में भी उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूत्रों का कहना है सुमित उर्फ बाली शराब का अवैध कारोबार करता है और इसी काराबोर से उसने बड़ी संपत्ति जोड़ ली है। जिस कार से वह घटना को अंजाम देने गया था वह भी लग्जरी कार है और बताया जाता है कि सुमित ने हाल ही में वह कार खरीदी थी। पुलिस का कहना है कि सुमित के आय के स्रोतों की जांच की जाएगी। हालांकि उसका कोई गैंग होने की बात सामने नहीं आई है।

अब गोली चली तो जवाब भी गोली से दिया जाएगा
इस घटना के बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस को सख्त एक्शन के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जिसे में किसी भी तरह के अपराध की गुंजाइश नहीं है। अपराधियों को जिला छोड़ना होगा और अगर अब गोली चली तो पुलिस गोली का जवाब गोली से देगी। बता दें कि घटना के बाद से भोटियापड़ाव पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे थे। एसएसपी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा, भोटियापड़ाव पुलिस चौकी में ऐसी कोई तहरीर नहीं दी गई थी, जिसमें हनी ने जान का खतरा होने की बात कही हो। चूंकि सुमित पेशेवर अपराधी है तो पुलिस उस पर समय-समय पर कार्रवाई कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top