Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

उत्तराखंड में दो वाहन खाई में गिरे, 4 की मौत और 14 घायल

पौड़ी के खिर्सू में हादसे का बाद राहत कार्य में जुटे एसडीआरएफ के जवान।

– पौड़ी के खिर्सू और सतपुली के कुल्हाड बैंड पर हुआ हादसा, एक परिवार शादी में और दूसरा जा रहा था गंगा स्नान के लिए हरिद्वार

4 killed in two road accidents in Pauri, DDC : पौड़ी जनपद रविवार को वाहन खाई में गिर गए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। पहली घटना खिर्सू में हुई। कार सवार ये परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हुए। दूसरा हादसा सतपुली में कुल्हाड बैंड के पास हुआ, जिसमें 10 लोग घायल हुए। ये लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक कार सवार सभी एक ही परिवार के साक्षी नेगी (14 वर्ष) पुत्री सुरेश नेगी, निवासी परसुंडाखाल, पौड़ी समीक्षा (15 वर्ष) पुत्री विनोद रावत, निवासी कठूली गांव, पौड़ी, सागर उर्फ कान्हा (11 वर्ष) पुत्र अजय, निवासी उरेगी, पौड़ी, सृष्टि नेगी (18 वर्ष) पुत्री सुरेश नेगी, निवासी परसुंडाखाल, पौड़ी, मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा, पौड़ी, आरूषी (13 वर्ष) पुत्री अजय, निवासी उरेगी, पौड़ी व सौम्या (9 वर्ष) पुत्री गणेश, निवासी उरेगी, पौड़ी सवार थे। ये पूरा परिवार कठुली से परसुंडाखाल विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। कार खिर्सू के कठुली गांव के पास ही पहुंची थी कि तभी हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिर गई।

सृष्टि नेगी (18 वर्ष), वाहन चालक मनवर सिंह, आरूषी (13 वर्ष) व सौम्या (9 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में साक्षी नेगी (14 वर्ष), समीक्षा (15 वर्ष) व सागर उर्फ कान्हा (11 वर्ष) को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर साक्षी और समीक्षा को एयरलिफ्ट किया गया। श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया हर सभंव मदद का भरोसा
घटना पर स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया में पर लिखा कि घायलों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं।

“घायल तीन लोगों में से गंभीर घालय दो को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। एक घायल का बेस अस्पताल श्रीनगर में उपचार चल रहा है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। घटना के संबंध में जांच बैठा दी गई है।“
नूपुर वर्मा, उपजिलाधिकारी श्रीनगर

गंगा स्थान के लिए जा रहे लोगों का वाहन खाई में गिरा, 10 घायल हुए
पौड़ी : पौड़ी जिले में रविवार को दूसरा दर्दनाक हादसा हुआ। बीरोंखाल ब्लॉक से हरिद्वार जा रही बोलेरो सतपुली में कुल्हाड बैंड के पास 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन कसानी से लोगों को हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहा था। एसडीआरएफ और सतपुली थाना पुलिस ने लोगों को खाई से निकाला।

घायलों में कीर्ति रावत (26 वर्ष) पुत्री महिपाल सिंह, निवासी ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल, भगवंती देवी (43 वर्ष) पत्नी जसपाल सिंह रावत, रश्मि (24 वर्ष) पुत्री जसपाल सिंह रावत, सरोजनी देवी (43 वर्ष) पत्नी दिगम्बर रावत, अनीता देवी (40 वर्ष) पत्नी जगबीर सिंह, सूरजपाल सिंह रावत (46 वर्ष) पुत्र बख्तावर सिंह, राधा देवी (75 वर्ष) पत्नी गोवर्धन सिंह, संजय (20 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल, सूरज गुसाई (28 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई व कलावती देवी (65 वर्ष) पत्नी नंदन सिंह हैं। सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी के मुताबिक रात को इनके घर में पूजा थी। संभवतः रात में नींद पूरी नहीं होने के कारण चालक को नींद की झपकी आ गई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top