Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

आधी रात गई जिगरी यारों की जान, हल्द्वानी में पीपल के पेड़ से टकराई बाइक

– रामनगर से शादी में शामिल होने जा रहे थे युवक, नैनीताल रोड पर हुआ हादसा

Accident on Nainital road, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिले भीषण एक्सीडेंट हुआ है। रामनगर से शादी में शामिल होने के लिए निकले बाइक सवार युवक हल्द्वानी में  पीपल के पेड़ से टकरा गए। आधी रात हुआ हादसा इतना भीषण की था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौत हो गई।

पटकोट, रामनगर निवासी रोहित कुमार (25 वर्ष) रामनगर स्थित एक होटल में बतौर शैफ काम करता था। जबकि रतखाल, अल्मोड़ा निवासी विवेक आर्या (19 वर्ष) भी इसी होटल में काम करता था। बताया जाता है कि मंगलवार रात दोनों रामनगर से बाइक पर सवार होकर निकले थे। उन्हें काठगोदाम में आयोजित एक शादी समारोह में जाना था। बाइक सवार दोनों युवक देर रात हल्द्वानी पहुंचे। इस वक्त बारिश हो रही थी और युवक तेजी से काठगोदाम की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि नैनीताल रोड पर विशाल मेगा मार्ट के पास सड़क के लगभग बीच खड़े पीपल के पेड़ से बाइक टकरा गई।

हादसे में रोहित और विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल से गुजर रहे एक वाहन चालक ने हादसे की सूचना 112 नंबर पर दी। जिसके बाद आनन-फानन में भोटियापड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ।

रफ्तार के सामने काम नहीं आया हेलमेट
रामनगर से बाइक पर निकले युवकों ने सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट पहने थे, लेकिन रफ्तार के आगे हेलमेट काम नहीं आए। घटना स्थल पर हेलमेट पड़े पाए गए। हालांकि इससे यह स्पष्ट नहीं है कि बाइक सवारों ने हेलमेट लगाया था या नहीं। पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस का मान रही है कि हादसा रफ्तार की वजह से हुआ होगा। मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेंद्र मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

डिवाइडर से टकराकर दो की हुई थी मौत
काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स के पास डेढ़ महीने पहले हल्द्वानी की ओर आ रहे आवास विकास निवासी बाइक सवारों की डिवाइडर से टकराने के बाद दर्दनाक मौत हो गई थी। 32 वर्षीय शोबन सिंह और 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट की इस हादसे में मौत हुई थी। दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे। किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के बाद घाट से लौटते वक्त ये हादसा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top