Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बागेश्वर में थूक जिहाद के बाद हल्द्वानी में लव जिहाद, दुष्कर्म कर समुदाय विशेष का युवक फरार

– नाम और धर्म बदल कर हल्द्वानी की हिंदू युवती से मेरठ के युवक ने किया दुष्कर्म

Love Jihad in Haldwani, DDC : बागेश्वर में थूक वाली तंदूरी रोटी यानी थूक जिहाद के बाद अब समुदाय विशेष का दूसरा कारनामा हल्द्वानी में सामने आया है और ये मामला लव जिहाद से जुड़ा है। समुदाय विशेष के युवक ने नाम बदला, धर्म बदला और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना कर हल्द्वानी की एक युवती से दोस्ती गांठ ली। उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में समुदाय विशेष का आरोपी मुकर गया। पीड़िता ने हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बताया जाता है कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती इंस्टाग्राम के जरिये मेरठ में रहने वाले युवक के संपर्क में आई। युवक दिल्ली में नौकरी करता है और राहुल सिंह के नाम से उसने इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी। उसने लड़की को बताया कि वह हिंदू है। इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। नजदीकियां इतनी बढ़ी कि राहुल युवती से मिलने हल्द्वानी आ गया। उसने युवती से शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में आरोपी शादी से मुकर गया और जब लड़की ने अपने स्तर से जांच की तो पता लगा कि आरोपी का वास्तिव नाम राहुल नहीं है। बल्कि वह समुदाय विशेष का युवक है। जिसके बाद युवती कोतवाली पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top