Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

जिस फिरोज गांधी योगी फोर्स ने ठोंका, उसने हल्द्वानी में महिलाओं को लूटा

हल्द्वानी, रामनगर में चेन स्नेचिंग करने वाला गिरफ्तार, जानकारी देते एसएसपी नैनीताल।

. रामनगर और हल्द्वानी में एक के बाद एक की चेन स्नेचिंग की तीन वारदातें, दो में से एक फिरोज उड़ाए गए माल समेत गिरफ्तार

Chain snatcher Firoz Gandhi arrested, DDC : जिस पेशेवर अपराधी फिरोज गांधी के सिर पर हत्या, हत्या का प्रयास समेत दर्जनों मुकदमे हैं, उसका योगी फोर्स ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत हाफ एनकाउंटर किया, लेकिन वो सुधरा नहीं। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आकर उसने वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पिछले कुछ दिनों में इस पेशेवर अपराधी फिरोज गांधी ने अपने साथी के साथ मिलकर नैनीताल जिले में हल्द्वानी से रामनगर तक चेन स्नेचिंग की तीन वारदातों को अंजाम दे डाला। फिरोज तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया, लेकिन अब तक दूसरे का पता नहीं है। हालांकि एसएसपी का दावा है कि दूसरे की पहचान हो चुकी है और जल्द ही वो भी सलाखों के पीछे होगा।

8 दिन में रामनगर से हल्द्वानी तक तीन वारदातें
बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बिठोरिया नंबर एक ऊंचापुल निवासी बीना पाठक पत्नी जगदीश चंद्र पाठक 4 फरवरी को अपनी दुकान पर मौजूद थीं, तभी दो लोग दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आए और गले से मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। इसी तरह 30 जनवरी को देवभूमि सैनिक कालोनी फतेहपुर गांधी आश्रम निवासी कमला देवी पत्नी स्व. उमेद सिंह के गले से शातिरों ने पता पूछने के बहाने मंगलसूत्र लूट लिया था। जबकि 6 फरवरी को को पीरूमदारा रामनगर क्षेत्र में वियजलक्ष्मी के गले का मंगलसूत्र लूट लिया गया था।

फिर वारदात की फिराक में निकला को धरा गया
तीनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान लुटेरों की बाइक का नंबर एचआर 29एएफ 2325 मिल गया। पड़ताल की तो पता लगा कि इस मोटर साइकिल का दिल्ली में चालान हुआ था। यहीं से पुलिस को अहम लीड मिली। खबर मिली की आरोपी फिर वारदात की फिराक में हैं। कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पेशेवर अपराधी पदमपुर थाना मिल्क खाना, तहसील स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 36 वर्षीय फिरोज गांधी पुत्र नंदराम को धर दबोचा। जबकि दूसरी चलती मोटर साइकिल से कूद कर भाखड़ा के जंगल में फरार हो गया।

2022 में योगी फोर्स ने किया था हाफ एनकाउंटर
आरोपी के पास से पुलिस ने मुखानी से लूटे गए दोनों मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। एसएसपी ने बताया कि इसके फरार दूसरे साथी की तस्दीक कर ली गई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्त में आए आरोपी फिरोज का वर्ष 2022 में योगी फोर्स ने हाफ एनकाउंटर किया था, जिसकी वजह से वह अब भी लंगड़ा कर चलता है। खुलासे के दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ सिटी अमित कुमार सैनी मौजूद रहे।

जेल से निकला तो पड़े रुपयों के लाले, शुरू कर दी लूटपाट
पुलिस के मुताबिक, फिरोज पर हल्द्वानी कोतवाली, रामनगर और मुखानी में कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। हल्द्वानी में पूर्व में भी उसने चेन स्नेचिंग की वारदात की थी और इस मामले में वह जेल में बंद था। पिछले वर्ष अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में वह जेल से रिहा हुआ था। चूंकि फिरोज पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में उसे मुकदमों में होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए रुपयों की जरूरत थी। फिरोज को अपराध के सिवा कुछ आता नहीं, ऐसे में उसने अपने खर्चों को पूरा करने के लिए फिर से अपराध शुरू कर दए।

18 लोगों की टीम ने पकड़ा शातिर अपराधी
पुलिस टीम में मुखानी थानाध्यक्ष सुशील चंद्र जोशी, मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष जगदीप नेगी, एसआई नरेंद्र कुमार, अविनाश मौर्य, एएसआई सूरज सिंह, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, कांस्टेबल अनिल गिरी, एसओजी से कांस्टेबल राजेश बिष्ट और अरविंद सिंह, कांस्टेबल कुंदन कठैत, धीरज सुगड़ा, रोहित, पूरन सिंह, बंशीधर जोशी, कुंदन शाही, महबूब अली, गुलशन गिरी और राजेंद्र बिष्ट थे। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस टीम को 15 रुपए इनाम की घोषणा की गई है। साथ ही दूसरे अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top