Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मेरी लाश रेलवे ट्रैक से ले जाना बेटा, फोन कर बोला पिता

– हल्द्वानी में आर्मी कैंट रेलवे क्रासिंग पर हलवाई ने जहर खाने के बाद बेटे को किया फोन

Called son after consuming poison, DDC : हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाला एक पिता शाम घर से लापता हो गया। कुछ समय बाद उसने बेटे को फोन किया और कहा, बेटा मेरी लाश राजपुरा कैंट के रेलवे ट्रैक से ले जाना। उसने जहर खा लिया था और ऐसा क्यों किया, जांच हो रही है।

पुलिस के अनुसार जगदीश चंद्र भट्ट (61 वर्ष) परिवार के साथ तिवारी फार्म दमुवाढूंगा बंदोबस्ती में रहते थे। वह पेशे से हलवाई थे। शनिवार शाम वह अचानक घर से लापता हो गए। जाने से पहले उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया कि वह कहां जा रहे हैं। काफी वक्त गुजर गया और शाम को जगदीश ने अपने बेटे को फोन किया। कहा कि बेटा राजपुरा आर्मी कैंट के पास रेलवे ट्रैक से उसका शव ले जाना।

बेटा पहुंचा तो भीड़ लगी थी पटरी पर
बेटा उन्हें ढूंढ़ता हुआ राजपुरा आर्मी कैंट के पास पहुंचा तो वहां रेलवे पटरी के पास भीड़ लगी थी। जगदीश चंद्र के पास एक जहर की शीशी और मोबाइल पड़ा था। बेटे के पहुंचने से पहले पुलिस और एंबुलेंस पहुंच चुकी थी। आनन-फानन में जगदीश को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया।

लाश के पास पड़ी थी जहर की शीशी
अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना स्थल से जहर की शीशी और मोबाइल मिला है। पुलिस के मुताबिक, जांच की जा रही है कि जगदीश ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top