Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

प्राइवेट पार्ट निकाल कर बच्ची का पीछा करने वाला हसीब गिरफ्तार

– बनभूलपुरा निवासी 25 वर्षीय युवक 250 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चढ़ा हत्थे

Haseeb, who removed private parts, arrested, DDC : हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में सामान लेकर घर लौट रही बच्ची का पीछा करने वाला हसीब सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। हसीब अपना प्राइवेट पार्ट निकाल कर बच्ची के पीछे दौड़ पड़ा था। उसकी तलाश पुलिस की चार टीमें कर रही थीं। पुलिस ने 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वायरल हुआ था घटना का सीसीटीवी फुटेज
कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में रहने वाली बच्ची रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से सामान खरीदने से निकली थी। सामान लेकर जब वह घर लौट रही थी तभी एक युवक ने उसका पीछा शुरू कर दिया। युवक जैसे ही मुख्य मार्ग से गली में पहुंचा तो उसने अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकाल लिया। बच्ची उसे देख घबरा गई और दौड़ कर अपने घर पहुंची। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था।

फुटेज देख दंग रह गई थी पुलिस
घटना के बाद से बच्ची का परिवार भी सकते में आ गया। वह पुलिस के पास जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। शाम उन्होंने अपने क्षेत्र के निर्वतमान पार्षद को घटना की जानकारी दी और रात करीब 9 बजे बच्ची का पिता कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो युवक की हरकत देख पुलिस भी दंग रह गई।

वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है हसीब
कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 78/79 व 11/12 पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। शहर के लगभग 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आजादनगर लाइन नंबर 16 बनभूलपुरा निवासी मो. हसीब (25 वर्ष) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि हसीब एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top