Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

दो युवक गौला पुल से कूदे, एक की पत्थर पर गिर कर मौत

– दोनों बनभूलपुरा के रहने वाले, दूसरा पानी के बहाव में गिरने की वजह से बचा

Two youths jumped from Gaula bridge, DDC : हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित गौला पुल से मंगलवार दोपहर एक के बाद एक दो युवकों ने छलांग लगा दी। एक युवक पानी में गिरने की वजह से बच गया। जबकि दूसरा सीधा नदी के पत्थरों पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मोटर साइकिल गौला पुल के पास के बरामद की है। मौत की पुष्टि पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दुकान से खाना खाने की बात कहकर निकला
पुलिस के मुताबिक लाल मस्जिद लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी आदिल (23 वर्ष) पुत्र इकबाल यहां परिवार के साथ रहता था। मटरगली में उसके चाचा सरफराज और इरशाद की कपड़ों की दुकान है। वह चाचा सरफराज की दुकान पर काम करता था। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर आदिल दुकान से यह कहकर निकला कि वह घर खाना खाने जा रहा है। आदिल न घर पहुंचा और न लौटकर दुकान आया।

आदिल का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया
कुछ देर बाद खबर मिली कि आदिल ने गौला पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आदिल को नदी के पत्थरों पर पड़ा पाया। आनन-फानन में उसे सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने अस्पताल पहुंच कर आदिल के परिजनों से बातचीत की है, लेकिन आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने आदिल का मोबाइल अपने कब्जे में लिया है।

बोला, कूदा नहीं चक्कर आने से गिर गया
वहीं दूसरी ओर बनभूलपुरा के लाइन नंबर सात निवासी मोहम्मद दली (21 वर्ष) पुत्र मुमताज ने दोपहर करीब दो बजे गौला पुल से छलांग लगा दी। वह सीधे नदी के बहाव में गिरा। वहां ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल हरीश आर्या व राजू सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। उसे नदी से निकाला और डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत ठीक है। पूछताछ में दली ने बताया कि वह आइटीआइ का छात्र था और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। उसका कहना है कि वह कूदा नहीं बल्कि उसे चक्कर आ गया था और वह नीचे गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top