Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।

– रात साढ़े तीन बजे दीवार फांदकर घर में घुसा, कपड़े समेटकर फरार हुआ संदिग्ध

Women’s Clothes Thief, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मुखानी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी महेश नगर में एक अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति महिलाओं के कपड़े चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-9 स्थित आनंदपुरी महेश नगर में 19 जून की रात करीब 3:30 बजे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति गली में घूमता हुआ दिखाई देता है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उसकी नजर एक घर के आंगन में सूख रहे कपड़ों पर पड़ती है। इसके बाद वह करीब आठ फीट ऊंची दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश कर जाता है।

वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति को आंगन में टंगे कपड़ों को एक-एक कर उतारते हुए देखा जा सकता है। वह कपड़ों को समेटकर अपने लोअर के अंदर छिपाता है और फिर उसी दीवार को फांदकर बाहर निकल जाता है। कुछ देर तक वह घर के बाहर आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता है और फिर वहां से चला जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार संदिग्ध ने टी-शर्ट, लोअर और स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि एक व्यक्ति इतनी आसानी से दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर सकता है तो बड़ी वारदात की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। वहीं स्थानीय लोग पुलिस से मामले की जांच कर संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top