Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।

. उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन

Provincial Convention of Uttarakhand Working Journalists Union, DDC : उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान नैनीताल जिला इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में अंकुर शर्मा को जिलाध्यक्ष तथा प्रकाश जोशी को जिला महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही अधिवेशन में मौजूद पदाधिकारियों और पत्रकारों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रयाग पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष अविक्षित रमन, प्रदेश उपाध्यक्ष बी.सी. भट्ट, डॉ. रजनीकांत शुक्ला, प्रदेश सचिव विपिन चंद्रा, उत्तराखंड राज्य विज्ञापन समिति के सदस्य भरत शाह, वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, नैनीताल प्रेस क्लब के अध्यक्ष माधव पालीवाल, महामंत्री संजय नागपाल, गणेश पाठक, ओपी पांडे, राजेंद्र तिवारी, लालकुआं इकाई के अध्यक्ष रणजीत बोरा, महामंत्री दीप जोशी, हरीश पनेरू समेत प्रदेशभर की जिला एवं नगर इकाइयों के अध्यक्षों, महामंत्रियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अंकुर शर्मा और प्रकाश जोशी के नेतृत्व में नैनीताल जिला इकाई और अधिक सशक्त होकर पत्रकार हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top