Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी के गजब चोर, लिखा- चोरी के लिए माफ करना, चोरी तो की पर सोना नहीं मिला

– चर्चा में मुखानी में हुई चोरी, सेवानिवृत्त बैंक कर्मी का घर खंगाला

thief wrote a letter in the Mukhani, DDC : मुखानी थानाक्षेत्र में हुई चोरी चर्चा में है और वो भी चोरों की वजह से। मोटा माल हाथ लगने की नीयत से ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए चोरों के हाथ सिर्फ नगदी ली। इससे वह निराश हुए और जाने से पहले घर में रखी दो अलमीरा में मकान मालिक के लिए दो अलग-अलग संदेश लिखे। एक में लिखा माफ करना चोरी के लिए और दूसरे में लिखा, चोरी तो करी पर सोना नहीं मिला, माफ करना चोरी के लिए। ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

लोहरिया साल मल्ला गली नंबर एक ऊंचापुल निवासी प्रकाश चंद्र बहुगुणा ने नैनीताल बैंक से विशेष सहायक पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके दो बच्चे अन्य प्रदेशों में नौकरी करते हैं और कुछ दिन पहले ही घर आए थे। प्रकाश पत्नी व दोनों बच्चों के साथ बीती 11 अप्रैल को अपने मूल निवास पिथौरागढ़ घूमने चले गए। 13 अप्रैल की सुबह एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और कहा कि उनके दो फोन गली नंबर चार में पड़े मिले हैं। कुछ देर बाद जब इसी बात लेकर दूसरा फोन आया तो उन्हें शक हुआ।

उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अपने साढ़ू को फोन किया। साढ़ू, प्रकाश के घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे पड़े थे। अंदर का सारा सामान बिखरा था और अलमीरा पर संदेश लिखे हुए थे। प्रकाश के अनुसार चोर घर से 60 हजार रुपये व चांदी के आभूषण चोरी किए हैं। थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीवीआर ले गए चोर, बैंक ने बचा लिया सोना
प्रकाश का कहना है कि उन्होंने अपने घर में सीसीटीवी लगाए हैं, लेकिन चोर जाने से पहले घर से डीवीआर भी निकाल ले गए। वह आमतौर पर सारे जेवर और नगदी बैंक में ही रखते हैं। उनके पास नए नोटों की गड्डियां थी, इसीलिए वह उन्हें घर छोड़ गए थे। जेवर वह बैंक लॉकर में ही रखते हैं, जिसकी वजह से वह बच गए।

मुखानी में चोरी के बाद चोरों द्वारा लिखा गया संदेश
मुखानी में चोरी के बाद चोरों द्वारा लिखा गया संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top