Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

नशे के खिलाफ मैराथन, नुक्कड़ नाटक से बताए नुकसान

– पूरे जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान, सड़क से स्कूल तक पहुंचकर बच्चों को किया जागरुक

Campaign against drug addiction, DDC : नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ कहीं मैराथन दौड़ लगाई तो कहीं नुक्कड़ नाटक के जरिये पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की और नशे से होने वाले नुकसान गिनाए। बुधवार को पुलिस ने पूरे जिले में एक साथ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस स्कूलों में पहुंची और बच्चों को भी जागरुक किया।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले में जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत थाना चोरगलिया क्षेत्र के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं की मैराथन दौड़ कराई गई और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। मैराथन का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल ने किया।

वहीं कोतवाली हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने निर्मल दर्शन एनजीओ के साथ रोडवेज स्टेशन और रेलवे स्टेशन हल्द्वानी में नुक्कड़ नाटक के जरिये नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को रूबरू कराया, साथ पम्पलेट भी बांटे। भवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टैक्सी चालकों, महिलाओं व आमजनमानस को नशे के विरुद्ध जागरुक किया गया। साथ ही अपील की गई कि यदि कोई नशे के धंधे में लिप्त है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

भीमताल पुलिस ने भीमताल बाजार क्षेत्र में सांई कृपा नशा मुक्ति केंद्र की टीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया। नुक्कड़ नाटक आयोजित कराए और पोस्टर चस्पा किए। कालाढूंगी में नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को समझाया गया। एसएसपी ने बताया कि जनपद में सभी थाना क्षेत्रों में लगातार जनमानस और छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाने के लिए जागरुक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top