Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

चूहे कुतरकर खा गए शव, बंद कमरे में मरी मिली महिला होमगार्ड

– हल्द्वानी में 10 जनवरी को आखिरी बार भतीजा खिलाकर आया था खाना, बदबू आई तो लगा मौत का पता

Rats gnawed and ate the dead body, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में होमगार्ड से सेवानिवृत्त महिला की मौत के बाद दुर्गति हो गई। एकांकी जीवन जी रही वृद्धा का शव बंद घर में पड़ा मिला। दरवाजा तोड़कर घर के भीतर पुलिस पहुंची तो पाया कि चूहों ने उसके शव को बुरी तरह कुतर कर खा डाला था। वह पिछले पांच दिन से घर में बंद थी, लेकिन बंद घर की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। मौत का पता भी तब लगा, जब घर से बदबू आने लगी। माना जा रहा है कि चार दिन पहले ही उसकी मौत हो गई थी। हालांकि मौत की सही वजह और समय का पता पोस्टमार्टम के बाद ही लगेगा।

रामपुर रोड गली नंबर एक निवासी मुन्नी देवी (60 वर्ष) वर्ष 2022 में होमगार्ड से सेवानिवृत्त हुईं थी। वह यहां किराए के कमरे में रहती थी। बताया जाता है कि उनके पति और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि एक बेटी है, जो ऊधम सिंह नगर में रहती है। शहर में मुन्नी की देखरेख करने के नाम पर उनका एक भतीजा है। पुलिस के मुताबिक 10 जनवरी को मुन्नी का भतीजा उन्हें खाना खिला कर गया था। तब से वह घर से बाहर नहीं निकलीं और न ही कोई उनका हाल-चाल लेने गया। बुधवार की सुबह से ही इलाके में बदबू आ रही थी।

शाम ढलते-ढलते लोगों को शक हुआ कि बदबू मुन्नी के कमरे से आ रही है। लोग मुन्नी के कमरे में पहुंचे तो बदबू तेज आने लगी। जिसके बाद पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में कोतवाल राजेश कुमार यादव, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी साथी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में मुन्नी के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और जब पुलिस के साथ लोग अंदर पहुंचे तो होश फाख्ता हो गए।

कमरे में मुन्नी का सड़ा-गला शव पड़ा था। शव के कई अंग कुतरे गए थे। माना जा रहा है कि चूहे मुन्नी के शरीर के कई हिस्सों को कुतर कर खा गए। पुलिस ने शव को मॉर्चरी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मुन्नी लंबे समय से ट्यूमर की बीमारी से भी जूझ रही थीं। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद ही मौत की सही वजह और मौत का सही समय पता लग पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top