Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

टेंट कारोबारी की मां से लूट, सब्जी लेकर लौट रही थी घर

– गोरा पड़ाव में स्कूटी सवार लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, तलाश में जुटी पुलिस

Chain robbery in Lalkuan, DDC : लालकुंआ कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम भतीजी संग खरीदारी करने निकली 61 वर्षीय महिला को स्कूटी सवार लुटेरों ने अपना शिकार बना लिया। लुटेरे महिला के गले से चेन लूट कर फरार हो गए। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

लालकुंआ की ओर भागे लुटेरे
दीपा देवी पत्नी सोबन राम मोतीनगर बरेली रोड में परिवार के साथ रहती हैं। दीपा का बेटा टेंट कारोबारी है। बताया जाता है कि सोमवार शाम वह अपनी भतीजी के साथ घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गोरापड़ाव बजार में सब्जी खरीदने गई थीं। वह वापस लौट रही थी कि तभी आदर्श नर्सरी के पास हेलमेट लगाए स्कूटी सवारों ने उनके गले से चेन लूट ली और लालकुआं की ओर फरार हो गए।

इलाका लालकुंआ का, पहुंची हल्द्वानी पुलिस
घर पहुंचने पर दीपा ने बेटे को लूट की बात बताई। जिसके बाद सूचना डायल 112 पर दी गई। जानकारी पर हल्द्वानी कोतवाली की पीसीआर मौके पर पहुंची। जिसके बाद पता लगा कि घटना क्षेत्र लालकुआं कोतवाली है। कोतवाल उमेश मलिक का कहना है कि सूचना हल्द्वानी कोतवाली की पीसीआर मौके पर भेजी गई थी। घटना स्थल लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का होने पर उन्हें सूचना दे दी गई थी। साथ ही पीड़ित को लालकुआं कोतावली जाकर तहरीर देने को कहा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top