Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

कैंची धाम में दर्शन करेंगे उपराष्ट्रपति, आप लोग नहीं कर सकेंगे इन रास्तों का इस्तेमाल

कैंची धाम में बाबा नीब करौली के दर्शन करेंगे उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़।

– 30 मई को उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के आगमन हल्द्वानी से पहाड़ तक डायवर्ट रहेंगे रूट

Vice President Jagdeep Dhankar in Kainchi Dham, DDC : उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ 30 मई को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन पर पुलिस ने हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भवाली तक रूट प्लान तैयार किया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने लोगों और पर्यटकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि डायवर्जन सुबह नौ बजे से वीवीआईपी के प्रस्थान तक लागू रहेगा।

भवाली, नैनीताल, कालाढूंगी और पहाड़ी जिलों को जाने वाले यहां से गुजरेंगे
नैनीताल शहर से बाहर को जाने वाला ट्रैफिक रुसी-2 से रुसी 1 को डायवर्जन कर कालाढूंगी को भेजा जायेगा।
रानीखेत, अल्मोडा व पिथौरागढ़ से भवाली को आने वाला ट्रैफिक वीवीआईपी के प्रोग्राम के दौरान क्वारब से शीतला होते हुए खुटानी को आयेगा।
हल्द्वानी से भवाली भीमताल की तरफ आने वाला ट्रैफिक वाया ज्योलीकोट आयेगा।
फ्लीट के जाने के पश्चात भवाली से हल्द्वानी को जाने वाला ट्रैफिक भवाली से भीमताल तिराहा काठगोदाम तक वन-वे रहेगा।
नैनीताल से अल्मोड़ा को जाने वाला ट्रैफिक प्रातः 09.00 बजे तक भवाली तिराहा से रामगढ तिराहा-शीतला होते हुए क्वारब को जायेगा।
भवाली, भीमताल से हल्द्वानी को जाने वाला ट्रैफिक प्रातः आठ बजे तक ज्योलिकोट होते हुए हल्द्वानी को जायेगा।

इन रास्तों से होकर गुजरेगा आम यातायात
रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा को जाने वाले समस्त वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से बाया कालाढूंगी होकर जाएंगे।
बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा जाने वाले समस्त वाहन मोतीनगर तिराहा से डायवर्ट होकर पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से बाया कालाढूंगी होकर जाएंगे।
चोरगलिया रोड से नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा को जाने वाले समस्त वाहन कुंवरपुर तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापुल से तीनपानी होते हुए शीतल होटल तिराहा, पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से बाया कालाढूंगी होकर जाएंगे।
कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

नैनीताल बैंक तिराहे से अमृतपुर तक जीरो जोन
वीवीआईपी के लैडिंग से 15 मिनट पूर्व नैनीताल बैक तिराहा से अमृतपुर मोड़ तक जीरो जोन रहेगा। जीरो जोन के समय रोडवेज की ओर से आने वाले वाहनों को नैनीताल बैंक तिराहा पर और लालडांठ से पनचक्की को ओर आने वाले वाहनों को पनचक्की तिराहा पर व चोरगलिया रोड से आने वाले वाहनों को थाना काठगोदाम पर रोका जाएगा।

केमू और रोडवेज बस से सफर करने वाले ध्यान दें
हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज और केमू की बसें प्रात: छह बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक भीमताल मोड़ से बाया ज्यूलीकोट होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
वीवीआईपी महोदय की लैडिंग से 30 मिनट पूर्व पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली रोडवेज और केमू की बसों को रोडवेज व केमू स्टेशन हल्द्वानी पर ही रोक दिया जाएगा।।
हल्द्वानी से भीमताल रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक भीमताल मोड़ बाया ज्योलिकोट भेजा जाएगा।

कार्यक्रम समाप्ति तक रहेही पूर्ण पाबंदी
प्रात: छह बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के बड़े वाहन का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top