Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

पुन: अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बने महेंद्र नागर

– पूर्व केंद्रीय मंत्री व परिषद के अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने दी नागर को बड़ी जिम्मेदारी

Mahendra Nagar became the national general secretary, DDC : पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। सुबोध ने उत्तराखंड के महेन्द्र नागर को पुनः राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया है।

इन्हें बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
नागर के अलावा पूर्व सांसद असम विष्णु प्रसाद को उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद बंगाल डीपी रॉय को उपाध्यक्ष, डॉ. अशोक चौहान यूपी उपाध्यक्ष, परेश कुमार देसाई गुजरात उपाध्यक्ष, केए मनोहरण तमिलनाडु उपाध्यक्ष और सुंदरी तिर्कि राची आदि को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

इनको मिली राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी
इसके अलावा बीएस सुब्रायंम कर्नाटक, वीरेंद्र चौधरी दिल्ली, राजवीर सिंह राठी दिल्ली, हेमेंट सिंह चौधरी यूपी, दिनेश भाई भीखाभाई गुजरात, जगपाल कसाना दिल्ली, बहादुर सिंह तोमर मध्य प्रदेश, नायनानंद कुमार पाटिल महाराष्ट्र, शुभम कश्यप झारखंड आदि को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।

महेन्द्र नागर पूर्व मे पंचायत परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय महामंत्री आदि पदों के अलावा पूर्व पार्षद 10 वर्ष, पूर्व जिला योजना समिति सदस्य नैनीताल 8 वर्ष, पूर्व राष्ट्रीय सचिव हिंदू वाहिनी के अलावा हिमालय परिवार, व्यापार मंडल, सामाजिक एवं विभिन्न राजनैतिक संगठनो में प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदों पर रहे हैं।

नागर के मनोनयन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, मेयर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान, महामंत्री अनिल शर्मा, पंचायत संदेश के प्रधान संपादक बद्रीनाथ, राज्यमंत्री उत्तराखंड रेनु अधिकारी, राज्यमंत्री उत्तराखंड दिनेश आर्य, पूर्व राज्यमंत्री हेमंत द्रिवेदी, पूर्व राज्यमंत्री अजय राजोर, भाजपा जिलाध्यक नैनीताल प्रताप सिंह बिष्ट, शिव सेना प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार, शिव सेना नेता रुपेन्द्र नागर, पूर्व पार्षद हरिमोहन अरोरा, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष संदीप कुकसाल, पूर्व छात्र संघ सचिव योगेंद्र बिष्ट व्यापारी नेता हर्षवर्धन पांडे के अलावा देव तिवाड़ी, संजय राजोर, सक्षम सक्सेना, ऋषभ तिवाड़ी, अमित सक्सेना,आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top