Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से लालकुआं पहुंची लाश, संपर्क क्रांति के कोच में मौत

– मुरादाबाद में एक यात्री ने टोल फ्री नंबर 139 पर फोन दी ट्रेन में शव की सूचना, मूक बनी रही जीआरपी

Dead body reached by Sampark Kranti Express, DDC : दिल्ली से निकली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक यात्री की मौत हो गई। उसकी लाश कोच में ही पड़े-पड़े दिल्ली से लालकुआं पहुंच गई। मुरादाबाद में उसकी मौत की खबर मिली, लेकिन रेलवे पुलिस ने उसकी सुध नहीं ली और लाश लालकुआं पहुंच गई। लालकुआं में शव उतारा गया, जिसके बाद रेलवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा।

मुंह और नाक से निकल रहा था खून
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली से हल्द्वानी के लिए निकली थी। इस ट्रेन में मोहल्ला बंजारन नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश निवासी मो.मुस्तकीम पुत्र अलीम भी सवार था। ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची तो एक यात्री की नजर कोच में पड़े युवक पर पड़ी। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। जिसके बाद यात्री ने रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 पर कोच में युवक के बेसुध पड़े होने की सूचना दी।

कई स्टेशन से होकर गुजर गई लाश
सूचना के बावजूद मुरादाबाद रेलवे पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और ट्रेन शव के साथ मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से निकल गई। अब तक कोच में पड़े युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। ट्रेन रामपुर में रुकी और फिर रुद्रपुर रेलवे स्टेशन में भी रुकी, लेकिन शव तक रेलवे पुलिस नहीं पहुंची। लालकुआं पहुंचने पर ट्रेन के गार्ड ने मेमो देकर लाश को लालकुआं रेलवे पुलिस के सुपुर्द किया।

आधी रात के बाद हुई मृतक की शिनाख्त
जिसके बाद जीआरपी लालकुआं ने कोच में पूछताछ की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। आधी रात के बाद मृतक की शिनाख्त मौहम्मद मुस्तकीम के रूप में हुई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रामपुर पहुंचने तक युवक की सांस चल रही थी। अगर समय रहते उसे उपचार मिलता तो जान बच सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top