Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

होम स्टे के नाम पर होटल का गोरखधंधा, लैंड फ्रॉड और बिल पेंडेंसी पर चला डंडा

– मंडलायुक्त दीपक रावत ने जनता दरबार में खुलासा, जिला पर्यटन अधिकारी को सभी होम स्टे की जांच के दिए निर्देश

Public hearing of Commissioner Deepak, DDC : आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की। इस दौरान नैनीताल क्षेत्र में होम स्टे के नाम पर नियमों को ताक पर रखकर होटल चलाने का एक गंभीर मामला उजागर हुआ, जिस पर आयुक्त ने तत्काल पंजीकरण रद्द करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर नैनीताल के एक प्रतिष्ठान की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बुकिंग करने के बावजूद होटल ने ऐन मौके पर बुकिंग रद्द कर दी। जांच में खुलासा हुआ कि यह प्रतिष्ठान होम स्टे के रूप में पंजीकृत था, लेकिन इसे लीज पर लेकर एक पूर्ण होटल की तरह संचालित किया जा रहा था, जो कि नियमों का सीधा उल्लंघन है।

इस अनियमितता पर सख्त रुख अपनाते हुए आयुक्त ने कहा कि ऐसे संचालन से सेवाओं की गुणवत्ता गिरती है और “ब्रांड उत्तराखंड” की छवि खराब होती है। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को तत्काल होटल को नोटिस जारी कर पंजीकरण रद्द करने और जिले के सभी होम स्टे की सघन जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि अनियमित प्रतिष्ठानों पर नकेल कसी जा सके।

करोड़ों का फ्रॉड
गुसाईपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति से ₹66.50 लाख में जमीन खरीदने के बावजूद रजिस्ट्री न होने और धनराशि न लौटाने के मामले में आयुक्त की सख्ती के बाद विक्रेता ने ₹10 लाख का चेक सौंपा और शेष राशि 31 जनवरी 2026 तक लौटाने का लिखित आश्वासन दिया।

लैंड फ्रॉड एक्ट में गिरफ्तारी
गौलापार क्षेत्र में लगभग 35 लोगों की धनराशि हड़पने की शिकायत पर आयुक्त ने क्षेत्राधिकारी को आरोपी के खिलाफ लैंड फ्रॉड एक्ट के तहत तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

मानवीय समस्याओं पर संवेदनशीलता
एक मार्मिक मामले में, एक महिला ने बताया कि कोविड काल में पति की मृत्यु के बाद आधार कार्ड समेत उनके सभी दस्तावेज जल गए थे, जिससे वह दो साल से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही थीं। पूर्व में दिए गए निर्देशों के परिणामस्वरूप, महिला का नया आधार कार्ड बनकर तैयार हो गया, जिस पर उन्होंने प्रशासन का आभार जताया।

इसके अलावा, चौसला क्षेत्र में जलजीवन मिशन से जुड़ी समस्याओं और भीमताल में अवैध पेड़ कटान की शिकायतें भी मिलीं, जिन पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एक औषधि विक्रेता द्वारा रेडक्रॉस के लंबित बिलों के भुगतान का मुद्दा उठाने पर, आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निवर्तमान सचिव के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top