Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

महिलाओं का पीछा कर रहे जीवन की जान लेने वाले थार सवार, देखें पूरा वीडियो

– टीपीनगर चौराहे से महिलाओं का पीछा करने को मोड़ी थी थार, पत्नी की तहरीर पर अज्ञात थार सवारों पर लिखा मुकदमा

Jeevan died due to collision with Thar, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित टीपीनगर चौराहे पर जीवन पंत को कुचलने वाले थार सवारों ने घटना को अंजाने में अंजाम नहीं दिया था। बल्कि थार सवार, स्कूटी सवार महिलाओं का पीछा कर रहे थे। महिलाओं का पीछा करने के लिए ही उन्होंने थार को बेहद तेजी में दौड़ाई और सड़क पर पैदल चल रहे जीवन पंत को रौंद डाला। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। कोतवाली पुलिस ने मृतक जीवन की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात थार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सत्यलोक कालोनी डहरिया निवासी जीवन पंत (55 वर्ष) पुत्र बद्रीदत्त, किच्छा के शिमला पिस्तौर स्थित किंग फिशर कंपनी में सुपरवाइजर थे। शनिवार को वह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। तभी टीपीनगर चौराहे पर थार संख्या यूपी 32 क्यूआई 8316 नंबर ने उन्हें रौंद डाला। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ।

अचानक थार के सामने आ गईं थी स्कूटी सवार महिलाएं
वहीं घटना के बाद पुलिस ने थार और उसमें सवार तीन से चार लोगों को हिरासत में लिया। घटना के वक्त आस-पास मौजूद लोगों का कहना था कि थार टीपीनगर चौराहे पर यूं ही नहीं रुकी। दरअसल, हल्द्वानी की ओर जाती थार के आगे स्कूटी सवार दो महिलाएं आ गईं थीं। इसी वजह से थार सवारों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। महिलाओं के अचानक आगे आने से क्रोधित हुए थार सवारों ने उनका पीछा करने के लिए तेजी से थार को डहरिया की ओर मोड़ा और थार पर नियंत्रण खो बैठे। जिसके बाद उन्होंने जीवन पंत को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना से जुड़ा वायरल सीसीटीवी फुटेज भी इस ओर इशारा करता है। इस फुटेज में थार के सामने अचानक आईं स्कूटी सवार महिलाएं दिखती हैं। जितनी तेजी से महिलाएं डहरिया की ओर जाती हैं, उतनी ही तेजी से थार सवार थार को डहरिया की ओर मोड़ते हैं। हालांकि महिलाओं तक पहुंचने से पहले ही थार ने जीवन को कुचल डाला।

कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि इस एंगल की जांच कराई जाएगी। मृतक जीवन की पत्नी राधा पंत की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top