Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हे जनम भूमि तेरी जय-जयकारी हो…

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह की स्मृति में गीत प्रस्तुत करते गायक।
  • – संगीत संध्या में गायकों ने गाये भजन और कुमाऊनी गीत, स्व. आनंद सिंह की स्मृति में आयोजन हुआ कार्यक्रम

Music evening in memory of late Anand Singh, DDC : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह की स्मृति में छवि मेमौरियल ट्रस्ट की ओर से संगीत संध्या का आयोजन हुआ। गायकों ने लोकगीतों के साथ ही भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन भी दी गई।

छोटी मुखानी, जोशी कॉलोनी में गाजियाबाद के पंख्यारू ग्रुप ने शकुनांखर, माता को रेशमी डोला, के संध्या झूली रै, चकोट की पार्वती, हे जनम भूमि तेरी जय जयकारी हो, बेड़ू पाको बारा मासा आदि गीत और भजन गाए। किरन पंत, रमेश उप्रेती के नेतृत्व दीक्षा, सिद्धार्थ, भानु ने मंच से प्रदर्शन किया। इस दौरान छह गरीब महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन दी गईं।

मुख्य अतिथि द्ववै सिंह ने कहा कि कुमाऊनी संस्कृति को बढ़ावा देना हर किसी की जिम्मेदारी है। मुख्य ट्रस्टी बीसी जोशी और पूर्व विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि हमें अपनी परंपरा को बचाने के लिए गली-मोहल्लों में मिलकर कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। इस दौरान आलोक पांडे, आईडी बेलवाल, जेसी बेलवाल, भुवन जोशी, मोहन वर्मा, पीयूष पंत, यजुवेंद्र सिंह, अरविंद मेहरा, रमन फुटेला, अतुल कांडपाल, नवीन पांडे, नवीन रजवार, भूपेश पंत, भुवन चंद्र जोशी, खिलानंद, संजू आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top