Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

गाय की मौत से सदमे में आई किशोरी, फांसी लगाकर जान दे दी

– हल्द्वानी के काठगोदाम में घर के पीछे बने बाथरूम में रस्सी के सहारे लटकती मिली किशोरी की लाश

Hurt by cow’s death, teenage girl commits suicide, DDC : हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में घर में पली गाय की मौत से आहत एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। महज 15 साल की लड़की का शव घर के पीछे बने बाथरूम में लटकता मिली। वह सुबह से लापता थी और रात उसे फंदे से लटकता पाया गया। फौरन ही उसे फंदे से उतार के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जया जब छोटी थी, तब से घर में थी गाय
कैनाल रोड दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी केशव दत्त पलड़ियया वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह घर में 15 वर्षीय बेटी जया व पत्नी के साथ रहते हैं। केशव के मुताबिक उन्होंने घर में एक गाय पाली थी, जो उनकी बेटी जया के बचपन के समय से ही घर में थी। जया को गाय से बेहद लगाव था। बीते सोमवार को गाय की मौत हो गई। गाय की मौत से वह बुरी तरह आहत हुई। वह फूट-फूट कर पूरे दिन रोती रही।

दिनभर तलाश, शाम बाथरूम में मिली लाश
गाय की मौत के बाद उसने खाना भी नहीं खाया। घरवालों ने उससे बात करने की कोशिश भी की, लेकिन उसने किसी से बात नहीं की और मंगलवार को वह अचानक लापता हो गई। सुबह से शाम तक परिवार वाले उसे खोजते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शाम ढले जब परिजन घर के पीछे बने बाथरूम में पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। रस्सी के सहारे जया का शव लटक रहा था।

आनन-फानन में परिजनों ने उसे उतार कर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में चिकित्सकों की सूचना पर काठगोदाम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि घटना के पीछे गाय की मौत से आहत होने की बात सामने आई है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top